लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री यशोम​ती ठाकुर का दावा, BJP के कुछ विधायक कांग्रेस के संपर्क में

By भाषा | Updated: July 17, 2020 16:50 IST

कांग्रेस की नेता यशोम​ती ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला और कहा कि वह ऐसे लोगों से घिरे हैं जो बाहरी है।

Open in App
ठळक मुद्देयशोम​ती ठाकुर ने कहा कि भाजपा के 105 विधायकों में से कितने लोग दूसरे दलों से आये हैं ? क्या आप गारंटी लेते हैं कि वे सब हमेशा भाजपा के साथ रहेंगे? यशोम​ती ठाकुर ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र में बहुमत की सरकार होने के बावजूद यह राज्यों में दूसरी पार्टी की सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एवं कांग्रेस की नेता यशोम​ती ठाकुर ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के 105 में से कुछ विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और अगर उनके नाम सार्वजनिक कर दिये गये तो 'भूकंप' आ जायेगा।

भाजपा की 'सत्ता की भूख' और उनकी 'गंदी राजनीति' के लिये विपक्षी दल पर हमला बोलते हुये ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र ने देश को एक नया सूत्र दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि शिव सेना की अगुवाई वाली महा विकास अघाडी सरकार स्थिर है।

ट्विटर पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुये ठाकुर ने भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला और कहा कि वह ऐसे लोगों से घिरे हैं जो बाहरी है। वह उन नेताओं का हवाला दे रही थी जिन्होंने प्रदेश में पिछले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एवं राकांपा छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

ठाकुर ने कहा, 'यह दर्शाता है कि वे कितने कमजोर हैं। भाजपा के 105 विधायकों में से कितने लोग दूसरे दलों से आये हैं ? क्या आप गारंटी लेते हैं कि वे सब हमेशा भाजपा के साथ रहेंगे ? पार्टी के 105 विधायकों में से उन विधायकों के नाम का खुलासा हो जाये, जो कांग्रेस के संपर्क में हैं तो भूकंप आ जायेगा।'

कांग्रेस नेता ने भाजपा की आलोचना करते हुये कहा कि केंद्र में बहुमत की सरकार होने के बावजूद यह राज्यों में दूसरी पार्टी की सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश की महिला एवं बाल कल्याण​ विभाग मंत्री ने कहा, 'भाजपा की सत्तालोलुपता और गंदी राजनी​ति कर्नाटक, मध्य प्रदेश और अब राजस्थान में दिखी है।

उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र सरकार स्थिर है, राज्य ने देश को नया सूत्र दिया है और मुझे लगता है कि यह सफल होगा । पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस एवं राकांपा ने मिल कर उद्धव ठाकरे की अगुवाई में सरकार का गठन किया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा