लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Ki Khabar: उद्धव के पास मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए एक माह का समय, राज्य सरकार ने दूसरी बार राज्यपाल से किया ये आग्रह 

By अनुराग आनंद | Updated: April 28, 2020 16:26 IST

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर दबाव बनाते हुए दूसरी बार राज्य मंत्रिमंडल ने सोमवार को फिर उनसे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मनोनीत करने का आग्रह किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने पिछले साल 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद संभाला था।संविधान के नियम अनुसार उद्धव ठाकरे को पद पर बने रहने के लिए एक महीने के भीतर ही विधानमंडल का सदस्य बनना होगा।

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के पास अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए कुल मिलाकर एक माह का समय है। ऐसे में उद्धव सरकार चाहती है कि किसी तरह राज्यपाल अपने कोटे से सीएम उद्धव ठाकरे को विधान परिषद सदस्य मनोनीत कर दें। इससे उद्धव के सामने से संकट में टल जाएगा और बिना चुनाव लड़े विधान परिषद सदस्य बनकर वह प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर भी बने रहेंगे।

एनडीटीवी की मानें तो राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर दबाव बनाते हुए दूसरी बार राज्य मंत्रिमंडल ने सोमवार को फिर उनसे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मनोनीत करने को कहा। 

उद्धव ठाकरे ने पिछले साल 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद संभाला था और उन्हें पद पर बने रहने के लिए एक महीने के भीतर ही विधानमंडल का सदस्य बनना होगा। अब तक वह राज्य विधानसभा अथवा परिषद के सदस्य नहीं हैं। उप मुख्यमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया गया कि कोश्यारी से परिषद में राज्यपाल की ओर से मनोनीत किए जाने वाले दो सदस्यों में से एक सदस्य के तौर पर ठाकरे को मनोनीत किए जाने की सिफारिश की जाए। 

इससे पहले भी इस महीने की शुरुआत में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्यपाल से ऐसा ही निवेदन किया गया था। कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी चुनाव टाले जाने की वजह से ठाकरे चुनाव लड़कर विधायक नहीं बन पाए हैं। ठाकरे को विधान परिषद में मनोनीत करने को लेकर अब तक कोश्यारी ने मंजूरी नहीं दी है। 

ऐसे में शिवसेना सांसद संजय राउत ने देरी को लेकर पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखे लेख में रविवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधा था।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा