लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी सभी पार्टियों से बातचीत करें, ‘दिखावा करने का या खुद को दूसरों से श्रेष्ठ दिखाने का’ वक्त नहीं है, शरद पवार बोले

By भाषा | Updated: May 23, 2020 14:57 IST

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वायरस को लेकर सभी दलों से बातचीत करनी चाहिए। पूरे देश को मिलकर कोविड-19 को हराना होगा। इगो को छोड़ना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देट्वीट में कहा कि उनका (विपक्षी दलों का) मानना है कि यह ‘‘दिखावा करने का, या खुद को दूसरों से श्रेष्ठ दिखाने का’’ वक्त नहीं है। राज्यों की वित्तीय एवं अन्य रूप से मदद करने के लिये प्रधानमंत्री कार्यालय से अपील करने का फैसला किया है।

मुंबईः राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि विपक्षी पार्टियां चाहती हैं कि प्रधानमंत्री कोरोना वायरस महामारी से निपटने के उपायों के बारे में सभी पार्टियों के साथ बातचीत करें और संसदीय स्थायी समतियों का भी कामकाज बहाल करें।

पवार ने 22 विपक्षी दलों के नेताओं की वीडियो कांफ्रेंस के बाद सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि उनका (विपक्षी दलों का) मानना है कि यह ‘‘दिखावा करने का, या खुद को दूसरों से श्रेष्ठ दिखाने का’’ वक्त नहीं है। पवार ने कहा, ‘‘हमने एक व्यवस्थित तरीके से सभी राजनीतिक दलों से फौरन ही संपर्क करने और बातचीत करने का, हमारे सुझावों को गंभीरता से सुनने...(कोविड-19) संकट का इस्तेमाल अपने व्यक्तिगत फायदे के लिये नहीं करने, स्थायी समिति जैसी संस्थाओं का कामकाज बहाल करने और राज्यों की वित्तीय एवं अन्य रूप से मदद करने के लिये प्रधानमंत्री कार्यालय से अपील करने का फैसला किया है।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख ने कहा, ‘‘समान विचारधारा वाले दल केंद्र सरकार से 10 सूत्री मांगों को फौरन लागू करने की सामूहिक रूप से मांग करने जा रहे हैं।’’ बैठक में, उन्होंने आयात, निर्यात एवं अंतर्देशीय जल परिवहन बढ़ाने के लिये उद्योगपतियों एवं विशेषज्ञों के साथ परामर्श करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘राज्यों में नये निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से औद्योगिक वृद्धि को प्रोत्साहन देने के लिये नयी नीतियां अपनाई जानी चाहिए।

आयात, निर्यात एवं अंतरर्देशीय जल परिवहन बढ़ाने के लिये उद्योगपतियों, उद्यमियों तथा विशेषज्ञों के साथ परामर्श किया जाना चाहिए। ’’ उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि राज्य सरकारें लॉकडाउन के नियमों में छूट दे रही हैं, लेकिन फैक्टरियां आसानी से उत्पादन बहाल नहीं कर सकती क्योंकि कामगार अपने घर लौट गये हैं।

उन्होंने इन कामगारों को वापस लाने के लिये एक रणनीति बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन ने परिवहन सेवाओं को बाधित कर दिया है और राज्यों के अंदर क्रमिक रूप से सड़क परिवहन बहाल कने के लिये कदम उठाये जाने चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के चलते अगले अकादमिक वर्ष में छात्रों की संख्या घटेगी। वित्तीय नुकसान के चलते कुछ शैक्षणिक संस्थानों के बंद हो जाने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘समय रहते उपाय करने के लिये एक समिति बनाई जानी चाहिए।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनशरद पवारनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा