लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा सदस्य संजय राउत का कद बढ़ा, शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता नियुक्त

By भाषा | Updated: September 8, 2020 13:49 IST

अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से करने के बाद से राउत और अभिनेत्री बीच वाकयुद्ध चल रहा है। शिवसेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राउत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक सुनील प्रभु और प्रताप सरनाइक, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर और वरिष्ठ नेता नीलम गोरहे को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है।शिवसेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राउत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

मुंबईःशिवसेना ने मंगलवार को बताया कि राज्यसभा सदस्य संजय राउत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। राउत शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के कार्यकारी संपादक भी हैं।

अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से करने के बाद से राउत और अभिनेत्री बीच वाकयुद्ध चल रहा है। शिवसेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राउत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

शिवसेना ने बताया कि राउत के अलावा, लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत और धैर्यशील माने, राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी, महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत, अनिल परब, गुलाबराव पाटिल, विधायक सुनील प्रभु और प्रताप सरनाइक, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर और वरिष्ठ नेता नीलम गोरहे को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है।

अहमदाबाद को छोटा पाकिस्तान कह कर संजय राउत ने गुजरात का अपमान किया है: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि शिवसेना नेता संजय राउत, अहमदाबाद की तुलना “छोटा पाकिस्तान” से करने की बात कहकर गुजरात को “बदनाम” कर रहे हैं और इसके लिए उन्हें गुजरात और अहमदाबाद के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

मुंबई में राउत ने संवाददाताओं से कहा था कि क्या अभिनेत्री कंगना रनौत में इतना साहस है कि वह अहमदाबाद की तुलना ‘छोटे पाकिस्तान’ से उसी प्रकार कर सकें जैसे उन्होंने मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) बताया था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रनौत द्वारा मुंबई को असुरक्षित बताए जाने के बाद अभिनेत्री और राउत के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। शिवसेना सांसद ने कहा, “अगर वह लड़की मुंबई और महाराष्ट्र को मिनी पाकिस्तान कहने के लिए माफी मांग लेगी तो मैं भी इसके बारे में सोचूंगा। क्या उसमें इतना साहस है कि अहमदाबाद के लिए यही कह सके?”

राउत की टिप्पणी पर गुजरात भाजपा के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि शिवसेना नेता ने अहमदाबाद को छोटा पाकिस्तान कहकर गुजरात का अपमान किया है। उन्होंने कहा, “उन्हें गुजरात, अहमदाबाद और अहमदाबादियों से माफी मांगनी चाहिए।” पंड्या ने कहा कि शिवसेना को गुजरात, गुजरातियों और गुजरात के नेताओं को “जलन, घृणा और द्वेष की भावना से निशाने पर लेना” बंद करना चाहिए। 

टॅग्स :मुंबईशिव सेनाउद्धव ठाकरेसंजय राउतसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतIndiGo Flight: कुवैत से हैदराबाद जा रहे विमान को मुंबई किया गया डायवर्ट, 'ह्यूमन बम' की धमकी के बाद एक्शन

भारतMaharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, भाजपा और शिवसेना के बीच मुकाबला

भारतसांसद जब पढ़ेंगे नहीं तो संसद में गंभीर चर्चा कैसे कर पाएंगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा