लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकारः चार दिन में दो बार सीएम ठाकरे से मिले शरद पवार, नारायण राणे बोले-शिवसेना में कोई नेता नहीं बचा

By भाषा | Updated: July 10, 2020 20:51 IST

गृह विभाग राकांपा के पास है। कुछ शहरों में कोविड-19 के मद्देनजर फिर से लॉकडाउन लागू किये जाने को लेकर भी मतभेद होने की खबरें हैं। सूत्रों के मुताबिक राकांपा का मानना है कि लॉकडाउन लागू करने से पहले नौकरशाहों से नहीं, बल्कि स्थानीय निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से परामर्श करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देतनाव पैदा होने का एक अन्य कारण गृह विभाग द्वारा मुंबई में 10 पुलिस उपायुक्तों का तबादला आदेश जारी किया जाना है। अहमदनगर जिले की पारनेर नगर परिषद में शिवसेना के पांच पार्षद पिछले हफ्ते राकांपा में शामिल हो गये थे। दोनों पार्टियों के बीच तनाव पैदा होने की खबरों के बीच आज उनकी करीब आधे घंटे तक बैठक हुई।

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में उनसे शुक्रवार को मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पवार और शिवसेना प्रमुख ठाकरे के बीच चार दिनों में यह दूसरी मुलाकात थी। दोनों पार्टियों के बीच तनाव पैदा होने की खबरों के बीच आज उनकी करीब आधे घंटे तक बैठक हुई। राज्य में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। उल्लेखनीय है कि अहमदनगर जिले की पारनेर नगर परिषद में शिवसेना के पांच पार्षद पिछले हफ्ते राकांपा में शामिल हो गये थे।

हालांकि, बाद में वे अपनी मूल पार्टी में लौट आए। दोनों दलों के बीच तनाव पैदा होने का एक अन्य कारण गृह विभाग द्वारा मुंबई में 10 पुलिस उपायुक्तों का तबादला आदेश जारी किया जाना है। हालांकि, तीन दिन के अंदर राज्य सरकार ने इस आदेश को निरस्त कर दिया।

गृह विभाग राकांपा के पास है। कुछ शहरों में कोविड-19 के मद्देनजर फिर से लॉकडाउन लागू किये जाने को लेकर भी मतभेद होने की खबरें हैं। सूत्रों के मुताबिक राकांपा का मानना है कि लॉकडाउन लागू करने से पहले नौकरशाहों से नहीं, बल्कि स्थानीय निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से परामर्श करना चाहिए।

सामना ने पवार का साक्षात्कार, राणे का तंज

भाजपा नेता नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने राकांपा प्रमुख शरद पवार का साक्षात्कार लिया क्योंकि साक्षात्कार के लिए शिवसेना में कोई नेता नहीं बचा है। शिवसेना के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले राणे 2005 में भाजपा में शामिल हो गये थे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘शिवसेना में साक्षात्कार देने वाला कोई नहीं है। मुझे उम्मीद है कि पवार ने राज्य के हित में कुछ महत्वपूर्ण बात कही होगी क्योंकि वह एक अनुभवी नेता हैं।’’ ‘सामाना’ कल से राकांपा अध्यक्ष का साक्षात्कार तीन भाग में कल से प्रकाशित करेगा।

पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद, भाजपा का साथ छोड़ने वाली शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस के साथ महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए हाथ मिलाया। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व शिवसेना द्वारा करने के बावजूद, उसके कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं है। राणे ने कहा, ‘‘शिवसेना के मंत्रियों और नेताओं का काम नहीं होता है, उन्हें (मुख्यमंत्री के साथ) मिलने की अनुमति नहीं मिलती है।’’

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमुंबईउद्धव ठाकरेशरद पवारशिव सेनाअजित पवारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा