महाराष्ट्र: उद्धव सरकार का सोमवार को होगा कैबिनेट विस्तार, 36 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 29, 2019 04:35 PM2019-12-29T16:35:38+5:302019-12-29T16:36:08+5:30

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे। बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई।

Maharashtra Cabinet expansion to take place tomorrow. | महाराष्ट्र: उद्धव सरकार का सोमवार को होगा कैबिनेट विस्तार, 36 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार का सोमवार को होगा कैबिनेट विस्तार, 36 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

Highlightsसरकार में शिवसेना के पास मुख्यमंत्री के अलावा 16 मंत्री होंगे।शपथ ग्रहण समारोह विधान भवन में आयोजित किए जाने की संभावना है।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। एएनआई के मुताबिक, सोमवार को महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है।  यह संभावना  है कि सोमवार को  लगभग 36 मंत्री शपथ ले सकते हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत मंत्रिमंडल में उनके अलावा छह मंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह विधान भवन में आयोजित किए जाने की संभावना है।

बता दें कि इससे पहले थोराट और कांग्रेस के ही नितिन राउत, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, राकांपा के जयंत पाटिल और छगन भुजबल 28 नवंबर को उद्धव ठाकरे के साथ शपथ ले चुके हैं। तीनों दलों के बीच हुए सत्ता साझेदारी के फॉर्मूले के तहत शिवसेना के पास मुख्यमंत्री के अलावा 16 मंत्री होंगे। वहीं राकांपा के 14 और कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे।

महाराष्ट्र में अगले सप्ताह होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार से पहले, कांग्रेस की राज्य इकाई पार्टी के खाते में आए मंत्रिपदों से संतुष्ट नहीं है। पार्टी के एक सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य इकाई के नेताओं ने कांग्रेस हाई कमान को अपनी नाराजगी से अवगत करा दिया है। कांग्रेस के खाते में अन्य मंत्रिपदों के अलावा राजस्व और लोक निर्माण विभाग हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस को मिले अधिकतर विभागों का जनता से कोई सीधा संबंध नहीं है।

 उन्होंने कहा, “पशुपालन और कपड़ा जैसे मंत्रालय जो हमें मिले हैं, इनका कृषि और उद्योग मंत्रालय में विलय कर देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि इस विषय पर कांग्रेस महासचिव मल्लिकार्जुन खडगे के साथ चर्चा होने की संभावना है जो पार्टी के स्थापना दिवस 28 दिसंबर को मुंबई में होंगे। नेता ने कहा, “अगर अभी इसका कोई हल नहीं निकला तो भविष्य में महाराष्ट्र में कांग्रेस को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।”

उन्होंने कहा कि पार्टी की नजर कृषि, सहकारिता, उद्योग, आवास और ग्रामीण विकास मंत्रालयों पर है और इनमें से कम से कम दो उसे मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “हमें गृह, वित्त, शहरी विकास में राज्यमंत्री के पद के लिए भी दृढ़ होना होगा। तभी तीनों दलों के बीच शक्ति संतुलन कायम हो सकेगा।”

संभावित मंत्रियों के नाम

अजित पवार के अलावा एनसीपी कोटे से संभावित मंत्रियों में दिलीप पाटिल, अदिति तटकरे, राजेंद्र शिंगने, राजेश टोपे और माणिक कोकाटे को मंत्री बनाया जा सकता है।

सरकार में कांग्रेस को विधानसभा स्पीकर के पद के अलावा 13 मंत्रियों की हिस्सेदारी मिलेगी। सरकार में पहले ही से बालासाहेब थोराट और नितिन राउत शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, अशोक चव्हाण और अमित देशमुख के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जबकि शेष नामों को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा मंजूरी का इंतजार है।

वहीं शिवसेना की ओर से प्रकाश अबितकर, गुलाब पाटिल, दादा भिसे, उदय सामंत, संजय राठौड़ और अब्दुल सत्तार को मंत्री बनाया जा सकता है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे। बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई।

English summary :
Maharashtra Cabinet expansion to take place tomorrow.


Web Title: Maharashtra Cabinet expansion to take place tomorrow.

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे