लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में पीएम मोदी और शाह को झटका, बीजेपी विधायक ने इस्तीफा देकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से की मुलाकात

By भाषा | Updated: October 2, 2018 17:09 IST

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष रंजीत देशमुख के बेटे देशमुख मांग कर रहे हैं कि विदर्भ को महाराष्ट्र से अलग किया जाए। 

Open in App

नागपुर(महाराष्ट्र), दो अक्टूबर: अलग विदर्भ राज्य की मांग के प्रबल समर्थक भाजपा विधायक आशीष देशमुख ने महाराष्ट्र विधानसभा और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का एलान किया है।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि देशमुख कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह शाम को वर्धा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिल रहे हैं। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिये राहुल वर्धा में हैं।

नागपुर जिले की कटोल सीट से विधायक देशमुख बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष हरिभाउ बागडे से मिलेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

उन्होंने भाजपा सरकार पर देश में किसानों और युवाओं की अनदेखी करने और ‘‘बंटवारे व वोटबैंक की सियासत में’’ संलिप्त रहने का आरोप लगाया। 

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष रंजीत देशमुख के बेटे देशमुख मांग कर रहे हैं कि विदर्भ को महाराष्ट्र से अलग किया जाए। 

उन्होंने कहा, ‘‘बीते चार साल में किसानों और युवाओं की स्थिति और खराब हुई है लेकिन सरकार चुनाव जीतने और देश को बांटने के लिए सिर्फ वोट बैंक की सियासत में लगी है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा भारत के लोगों की अनदेखी कर रही है। इसलिये मैं विधायक और भाजपा के सदस्य के तौर पर अपने इस्तीफे की पेशकश करता हूं।’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसलोकसभा चुनावलोकसभा संसद बिलविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा