महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः शिवसेना कार्यकर्ताओं की इच्छा, वर्ली से चुनाव लड़ें आदित्य, ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य होंगे

By भाषा | Published: August 31, 2019 06:08 PM2019-08-31T18:08:37+5:302019-08-31T18:08:37+5:30

महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। आदित्य ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि 29 वर्षीय ठाकरे चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा पार्टी के कुछ नेता उन्हें पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी मान रहे हैं।

Maharashtra assembly elections: Shiv Sena workers' wish, Aditya to contest from Worli, will be the first member to contest from Thackeray family | महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः शिवसेना कार्यकर्ताओं की इच्छा, वर्ली से चुनाव लड़ें आदित्य, ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य होंगे

परब ने कहा, "मैंने कहा कि अगर हर कोई चाहता है कि वह वर्ली से चुनाव लड़ें तो हम यह मांग उद्धव साहेब के पास ले जाएंगे, जो इसपर अंतिम फैसला लेंगे।"

Highlightsपरब ने कहा, "कल, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वर्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पार्टी नेता सचिन अहीर, सुनील शिंदे (विधायक) और वर्ली के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि आदित्यजी वहां से चुनाव लड़ें।

शिवसेना नेता अनिल परब ने शनिवार को कहा कि पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता चाहते हैं कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे मुंबई के वर्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें।

महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। आदित्य ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि 29 वर्षीय ठाकरे चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा पार्टी के कुछ नेता उन्हें पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी मान रहे हैं।

परब ने कहा, "कल, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वर्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पार्टी नेता सचिन अहीर, सुनील शिंदे (विधायक) और वर्ली के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि आदित्यजी वहां से चुनाव लड़ें।"

परब ने कहा, "मैंने कहा कि अगर हर कोई चाहता है कि वह वर्ली से चुनाव लड़ें तो हम यह मांग उद्धव साहेब के पास ले जाएंगे, जो इसपर अंतिम फैसला लेंगे।" उन्होंने जोर दिया कि अकेले उद्धव ठाकरे पार्टी के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेंगे। 

Web Title: Maharashtra assembly elections: Shiv Sena workers' wish, Aditya to contest from Worli, will be the first member to contest from Thackeray family

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे