लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा-भगवा गठबंधन ‘अटल’, सीट बंटवारा जल्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2019 14:02 IST

पार्टी और भाजपा के बीच सीट बंटवारे के फार्मूले को विस्तृत चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने इन सवालों का जवाब भी टाल दिया कि राज्य में राजग के सत्ता में लौटने की स्थिति में युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे मुख्यमंत्री होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ने मुंबई में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में वादा किया था कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए भगवा गठबंधन ‘‘अटल’’ है।भाजपा और शिवसेना के संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा अगले एक-दो दिनों में कर दी जाएगी।

महाराष्ट्र में विधानसभा में चुनाव में भगवा गठबंधन को ‘‘अटल’’ करार दिये जाने के कई दिन बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि राज्य में भाजपा के साथ गठबंधन की आधिकारिक घोषणा अगले दो दिनों में कर दी जाएगी।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अक्टूबर में होने वाले इस चुनाव के लिए उनकी पार्टी और भाजपा के बीच सीट बंटवारे के फार्मूले को विस्तृत चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने इन सवालों का जवाब भी टाल दिया कि राज्य में राजग के सत्ता में लौटने की स्थिति में युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे मुख्यमंत्री होंगे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले उद्धव ने मुंबई में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में वादा किया था कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए भगवा गठबंधन ‘‘अटल’’ है। उद्धव ने उपनगरीय आवास में राकांपा विधायक अवधूत तटकरे के शिवसेना में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ चीजों पर काम किया जा रहा है। भाजपा और शिवसेना के संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा अगले एक-दो दिनों में कर दी जाएगी।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसशरद पवारकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा