लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश विधानसभा सत्रः डेढ़ घंटे में खत्म, हंगामे के बीच आठ विधेयक पास, सदन में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों समेत 61 लोग उपस्थित

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 21, 2020 16:19 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा के इतिहास में यह पहला अवसर था कि जब विधानसभा के सत्र का वास्तविक बैठक के साथ-साथ वर्चुअल भी आयोजन किया गया था। वर्चुअल बैठक में राज्य के 12 जिलों से कुल 23 विधायकों ने हिस्सेदारी की वहीं सदन में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों समेत 61 लोगों को उपस्थिति रही।

Open in App
ठळक मुद्देएक दिवसीय सत्र का कामकाज आज डेढ़ घंटे में निपट गया। सदन में बिना चर्चा के 8 विधेयकों को मंजूरी दी गई। संसदीय कार्य मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने अध्यादेशों और शासकीय दस्तावेजों को सदन के पटल पर रखा गया। सदन में विनियोग सहित 8 महत्वपूर्ण विधेयक बिना चर्चा के पारित हो गए और विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकालीन तक के लिए स्थगित कर दी गई।

भोपालः कोरोना संक्रमणकाल के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय सत्र का कामकाज आज डेढ़ घंटे में निपट गया। सदन में बिना चर्चा के 8 विधेयकों को मंजूरी दी गई।

विनियोग विधेयक के साथ ही पास कर दिया गया। मध्य प्रदेश विधानसभा के इतिहास में यह पहला अवसर था कि जब विधानसभा के सत्र का वास्तविक बैठक के साथ-साथ वर्चुअल भी आयोजन किया गया था। वर्चुअल बैठक में राज्य के 12 जिलों से कुल 23 विधायकों ने हिस्सेदारी की वहीं सदन में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों समेत 61 लोगों को उपस्थिति रही।

आज सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन, विधानसभा के सदस्य गोवर्धन दांगी, रमाकांत तिवारी के अलावा कोरोना संक्रमण से प्रदेशभर में जान गंवा बैठे लोगोंं की याद में दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया, इसके बाद सदन की कार्रवाई 5 मिनट के लिए स्थगित रखी गई।

इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने अध्यादेशों और शासकीय दस्तावेजों को सदन के पटल पर रखा गया। सदन में विनियोग सहित 8 महत्वपूर्ण विधेयक बिना चर्चा के पारित हो गए और विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकालीन तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस ने कोरोना की स्थिति को लेकर सरकार से जवाब मांगा तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर संक्षिप्त वक्तव्य दिया। इसी दौरान कांग्रेस के द्वारा विनियोग विधेयक पर विभागवार चर्चा कराने की मांग संसदीय कार्य मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने यह कहते हुए खारिज कर दी कि सर्वदलीय बैठक में विभागों की मांगों पर चर्चा नहीं कराने का निर्णय हुआ था।

जो विधेयक पारित हुए1.मध्य प्रदेश साहूकार (संशो.) विधेयक, 20202.मध्य प्रदेश वेट (संशो.) विधेयक, 20203.मध्य प्रदेश माल और सेवा कर (संशो.) विधेयक 20204.मध्य प्रदेश नगर पालिक विधि (तृतीय संशोधन) विधेयक, 20205.मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति ऋण विमुक्ति विधेयक, 20206.मध्य प्रदेश वित्त विधेयक, 20207.मध्य प्रदेश विनियोग विधेयक, 20208.मध्य प्रदेश विनियोग (क्र-2) विधेयक, 2020

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा