लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः शिवराज मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार, 3 नए मंत्रियों से साधा जातिगत समीकरण

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 3, 2018 12:09 IST

तीन मंत्रियों के शपथ लेने से पहले शिवराज मंत्रिमंडल में 19 केबिनेट और नौ राज्य मंत्री थे। इस तरह कुल 28 मंत्री थे, जो अब बढ़कर 31 हो गए है। 

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। शिवराज सरकार के इस कार्यकाल का यह दूसरा विस्तार है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जातिगत समीकरण साधते हुए तीन नए मंत्री बनाए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में आयोजित समारोह में तीन नए मंत्रियों के शपथ दिलाई।

राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में राज्यपाल पटेल ने नारायण सिंह कुशवाहा, जालम सिंह पटेल और बालकृष्ण पाटीदार को शपथ दिलाई। कुशवाहा को केबिनेट और शेष दो को राज्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई।

 

काछी समाज को प्रतिनिधित्व देने के लिए ग्वालियर (दक्षिण) से विधायक नारायण सिंह कुशवाह, लोधी समाज को ध्यान में रखते हुए नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल और पाटीदार वर्ग से खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार शामिल हुए। गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक मंत्री उपस्थित थे।

तीन मंत्रियों के शपथ लेने से पहले शिवराज मंत्रिमंडल में 19 केबिनेट और नौ राज्य मंत्री थे। इस तरह कुल 28 मंत्री थे, जो अब बढ़कर 31 हो गए है।

* समाचार एजेंसी IANS से इनपुट लेकर

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

राजनीति अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो