लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव 2020ः कल मतदान, तीन सीट और चार प्रत्याशी मैदान में, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह में टक्कर

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 18, 2020 20:57 IST

भाजपा के दोनों और कांग्रेस का एक प्रत्याशी जीतना तय माना जा रहा हैं. मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए भाजपा की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी प्रत्याशी हैं, तो कांग्रस की ओर दिग्विजय सिंह और फूलसिंह बरैया प्रत्याशी है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश विधानसभा में विधायकों की संंख्या से जो अंकगणित है, उसके अनुसार भाजपा के दोनों प्रत्याशियों का जीतना तय माना जा रहा है. कांग्रेस के द्वारा दिग्विजय सिंह को प्राथमिकता के क्रम में पहला प्रत्याशी बनाये जाने से उनकी जीत संभावित मानी जा रही है. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आज दिनभर भाजपा के नेता पार्टी के साथ ही उन्हें समर्थन देने वाले निर्दलीय, बसपा और सपा के विधायकों से मिलते रहे.

भोपालः मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए कल होने जा रहे चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की तरफ से दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 107, कांग्रेस के 92, निर्दलीय 4, बसपा के 2 और सपा का 1 विधायक है.

इस तरह जो दलीय स्थिति है उसमें भाजपा के दोनों और कांग्रेस का एक प्रत्याशी जीतना तय माना जा रहा हैं. मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए भाजपा की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी प्रत्याशी हैं, तो कांग्रस की ओर दिग्विजय सिंह और फूलसिंह बरैया प्रत्याशी है.

मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायकों की संंख्या से जो अंकगणित है, उसके अनुसार भाजपा के दोनों प्रत्याशियों का जीतना तय माना जा रहा है. वहीं कांग्रेस के दो में से एक प्रत्याशी जीतेगा. कांग्रेस के द्वारा दिग्विजय सिंह को प्राथमिकता के क्रम में पहला प्रत्याशी बनाये जाने से उनकी जीत संभावित मानी जा रही है.

राज्य सभा चुनाव को लेकर आज भी भाजपा और कांग्रेस में गतिविधियां तेजी से चलती रहीं. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आज दिनभर भाजपा के नेता पार्टी के साथ ही उन्हें समर्थन देने वाले निर्दलीय, बसपा और सपा के विधायकों से मिलते रहे. इसके बाद औपचारिक बैठक भी हुई. इसमें बताया गया कि विधायकों को किस तरह से मतदान करना है.

राज्यसभा चुनाव को लेकर आज दूसरे दिन भी कांगे्रस विधायक दल की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  के निवास पर संपन्न हुई, जिसमें कांगे्रस के सभी विधायकों ने हिस्सा लिया. जो विधायक कल पारिवारिक कारणों से अनुपस्थित थे वे भी आज की बैठक में उपस्थित हुए. बैठक के दौरान सभी विधायकों को मतदान को लेकर प्रशिक्षण दिया गया.

भाजपा को लगा झटका, एक ने और थामा कांग्रेस का हाथ

मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है. भाजपा के चंबल क्षेत्र के कुशवाह समाज के बड़े नेता अजब सिंह कुशवाह ने आज भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है. कुशवाह को प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई.

इसके पहले चंबल क्षेत्र के ही भाजपा नेता और पूर्वमंत्री वालेन्द्र शुक्ला कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं. मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले नेताओं के पार्टी बदलने का दौर जारी है. आज भाजपा के बड़े नेता अजब सिंह कुशवाह ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया. कुशवाह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई.

बता दें कि अजब सिंह 2018 में सुमावली विधानसभा सीट से भाजपा पूर्व प्रत्याशी थे. वहीं अब कांग्रेस में प्रवेश के बाद संभावना यही जताई जा रही है कि अजब सिंह को उपचुनाव में सुमावली सीट से उम्मीदवार घोषित कर सकती है. अजब सिंह कुशवाह पिछले विधानसभा चुनाव कांग्रेस के ऐंदल सिंह कंसाना से हारे थे. अब कंसाना सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो गए है. अगर कांग्रेस ने अजब सिंह को मैदान में उतारा तो मुकाबला रोचक होगा.

टॅग्स :मध्य प्रदेशसंसदएम. वेकैंया नायडूकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथज्योतिरादित्य सिंधियाशिवराज सिंह चौहानदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा