लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश सियासी संकटः एमपी में वर्तमान की चिंता, राजस्थान में भविष्य की चर्चा?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 13, 2020 06:07 IST

राजस्थान में गहलोत सरकार को सियासी संकट में डालने के लिए तीन दर्जन से ज्यादा विधायकों को विधानसभा से त्यागपत्र दिलाने होंगे. यही नहीं, त्यागपत्र दे कर फिर से चुनाव जीतना भी कर्नाटक जैसा आसान नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में सियासी संकट के चलते जहां एमपी में वर्तमान में सरकार बचाने की चिंता है, वहीं राजस्थान में प्रदेश सरकार के भविष्य को लेकर चर्चाएं हैं.हालांकि, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इस एक साल में अपना सियासी सुरक्षा घेरा इतना मजबूत कर लिया है कि एमपी जैसा राजनीतिक खेल यहां खेलना बीजेपी के लिए नामुकिन ना सही, बेहद मुश्किल जरूर है.

मध्य प्रदेश में सियासी संकट के चलते जहां एमपी में वर्तमान में सरकार बचाने की चिंता है, वहीं राजस्थान में प्रदेश सरकार के भविष्य को लेकर चर्चाएं हैं. हालांकि, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इस एक साल में अपना सियासी सुरक्षा घेरा इतना मजबूत कर लिया है कि एमपी जैसा राजनीतिक खेल यहां खेलना बीजेपी के लिए नामुकिन ना सही, बेहद मुश्किल जरूर है.

राजस्थान में गहलोत सरकार को सियासी संकट में डालने के लिए तीन दर्जन से ज्यादा विधायकों को विधानसभा से त्यागपत्र दिलाने होंगे. यही नहीं, त्यागपत्र दे कर फिर से चुनाव जीतना भी कर्नाटक जैसा आसान नहीं है.

राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास, कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के 6 विधायकों सहित, 107 एमएलए का स्पष्ट बहुमत है. इतना ही नहीं, 13 निर्दलीय विधायकों में से 12 कांग्रेस के साथ हैं, तो भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायक भी कांग्रेस के समर्थन में हैं. माकपा के दो विधायकों का साथ तो बीजेपी को मिलेगा नहीं, इसलिए राजस्थान में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के हिसाब से बीजेपी की राजनीतिक गणित बेहद कमजोर है.

एमपी के एमएलए इस वक्त राजस्थान के सुरक्षा घेरे में हैं, लेकिन एमपी के राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस-बीजेपी के बीच बयानी जंग जारी है.

सीएम गहलोत ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा- अवसरवादी लोग पहले ही चले जाते तो ठीक रहता. इनको कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया, 17-18 साल में...विभिन्न पदों पर रखा, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट बनाया, केंद्रीय मंत्री बनाया और मौका आने पर मौकापरस्ती दिखाई, इनको जनता माफ नहीं करेगी.

किस प्रकार हॉर्स ट्रेडिंग के प्रयास हो रहे हैं, किस प्रकार गुंडागर्दी हो रही है, किस प्रकार डराया धमकाया जा रहा है, कोई सोच नहीं सकता. ऐसा नंगा नाच कभी नहीं देखा गया है, जो देश की सत्ता में बैठे हुए लोग कर रहे हैं. हम सब मिलकर एकजुट हैं और उनको सबक सिखाएंगे, ये मैं कह सकता हूं.

इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि- गहलोत ने स्वयं बसपा विधायकों को इसी के जरिए अपनी पार्टी में शामिल किया था. जब गहलोत खुद ऐसी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं, तो उन्हें ऐसे बयान देने का कोई हक नहीं है.

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कदम का स्वागत करते हुए कहा था कि- आज यदि राजमाता साहब हमारे बीच होतीं तो आपके इस निर्णय पर जरूर गर्व करती. ज्योतिरादित्य ने राजमाता द्वारा विरासत में मिले उच्च आदर्शों का अनुसरण करते हुए देशहित में यह फैसला लिया है, जिसका मैं व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों ही तौर पर स्वागत करती हूं.

तो उधर, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ट्वीट किया था जिसमें अप्रत्यक्षरूप से ज्योतिरादित्य का पक्ष लिया, उन्होंने कहा- ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस से जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, मेरा मानना था कि पार्टी के भीतर ही इसका मिलकर समाधान निकाला जाता!

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा