लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश विधान सभाः पावस सत्र 20 से 24 जुलाई तक, सदन की कुल पांच बैठकें होंगी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 20, 2020 21:08 IST

विधान सभा के प्रमुख सचिव  ए.पी. सिंह के अनुसार इस पांच दिवसीय सत्र में सदन की कुल पांच बैठकें होंगी जिसमें महत्वपूर्ण शासकीय विधि विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किए जायेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देविधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 जून तक तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 9 जुलाई तक प्राप्त की जायेंगी।स्थगन प्रस्ताव, ध्यान आकर्षण तथा नियम 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में दिनांक 14 जुलाई से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जायेंगी.

भोपालः मध्य प्रदेश की पन्द्रहवीं विधान सभा का पांच दिवसीय पावस सत्र  20 जुलाई  से आरम्भ होकर 24 जुलाई तक आहूत किया गया है.  

इस बारे में  विधान सभा सचिवालय द्वारा अधिसूचनाआज जारी कर दी गई. विधान सभा के प्रमुख सचिव  ए.पी. सिंह के अनुसार इस पांच दिवसीय सत्र में सदन की कुल पांच बैठकें होंगी जिसमें महत्वपूर्ण शासकीय विधि विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किए जायेंगे.

इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 जून तक तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 9 जुलाई तक प्राप्त की जायेंगी, जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यान आकर्षण तथा नियम 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में दिनांक 14 जुलाई से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जायेंगी. उल्लेखनीय है कि पन्द्रहवीं विधान सभा का यह सप्तम् सत्र होगा.

लालजी टंडन की हालत में कुछ सुधार

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत में कुछ सुधार हो रहा है और उनकी हालत स्थिर है। मेदांता अस्पताल के निदेशक डा. राकेश कपूर ने शनिवार को एक बयान में टंडन की सेहत में कुछ सुधार का जिक्र करते हुए बताया कि उनके लीवर और किडनी में सुधार है हालांकि वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने बताया कि मेदांता लखनऊ के चिकित्सकीय विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उन्हें अच्छे से अच्छा उपचार मुहैया करा रही है। टंडन को 11 जून को मेदांता अस्पताल में सांस की दिक्कत, पेशाब में दिक्कत तथा बुखार के चलते भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा