लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः यूरिया संकट को लेकर सरकार और कांग्रेस आमने-सामने, सीएम ने दिए कालाबाजारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 26, 2020 17:19 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाई लेबल मीटिंग आयोजित कर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए तो कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में कृषि मंत्री रहे सचिन यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कृषि मंत्री रहते हुुए ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हुई थी.

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय में बुलाई गई समीक्षा बैठक में  कहा है कि यूरिया और खाद्य सामग्री की कालाबाजारी तथा मिलावट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हमें प्रदेश में ऐसी व्यवस्था स्थापित करनी है जिससे कालाबाजारी और मिलावट की गतिविधियां शून्य की स्थिति में हों. अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अद्तन तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया जाए. सुशासन स्थापित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

भोपालः मध्य प्रदेश में यूरिया संकट को लेकर सरकार और प्रतिपक्ष आमने-सामने आ गए हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाई लेबल मीटिंग आयोजित कर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए तो कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में कृषि मंत्री रहे सचिन यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कृषि मंत्री रहते हुुए ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हुई थी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूरिया और राशन की कालाबाजारी पर मंत्रालय में बुलाई गई समीक्षा बैठक में  कहा है कि यूरिया और खाद्य सामग्री की कालाबाजारी तथा मिलावट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हमें प्रदेश में ऐसी व्यवस्था स्थापित करनी है जिससे कालाबाजारी और मिलावट की गतिविधियां शून्य की स्थिति में हों.

मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रालय में आयोजित बैठक में कहा कि किसानों और राशन उपभोक्ताओं के लिये संचालित योजनाओं में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अद्तन तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया जाए. सुशासन स्थापित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

मुख्यमंत्री चौहान ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगने वाली धाराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दोषियों पर विधि सम्मत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव का शिवराज सरकार पर हमला:

पूर्व कृषि मंत्री और कांग्रेस नेता सचिन यादव ने कहा मेरे कृषि मंत्री रहते यूरिया की कालाबाजारी और नकली खाद बेचने वालों पर जमकर कार्रवाई हुई थी. नकली खाद और बीज बेचने वालों के खिलाफ लगाया गया था रासुका, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया था लेकिन अब भाजपा की सरकार आते ही किसानों के साथ अन्याय फिर शुरू हो गया है और माफिया सक्रिय हो गए हैं

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा