लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश चुनाव: सामने आया शिवराज सिंह का झूठ, कमलनाथ बोले- माफी मांग लें तो ही अच्छा 

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 8, 2018 07:58 IST

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि चुनाव के दौरान भी भाजपा का कांग्रेस को लेकर झूठ पर आधारित प्रचार था और अभी भी भाजपा का झूठ जारी है। 

Open in App

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 दिसंबर को आहुत केबिनेट बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में चुनाव आयोग को भाजपा के प्रति अमानवीय व प्रताड़ना वाला बताते हुए विदिशा के एक दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता की अंत्येष्टि में जाने से रोकने का मामला बताया था, लेकिन इस मामले में चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण सामने आने के बाद शिवराज सिंह का झूठ सामने आ गया है। 

उन्होंने झूठ परोसकर चुनाव आयोग पर अमानवीयता व प्रताड़ना के झूठे आरोप लगाए थे।

विदिशा के जिस दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता का उन्होंने नाम लेकर उन्होंने अंत्येष्टि में जाने की इच्छा होने पर चुनाव आयोग द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने की बात की थी, उसको लेकर कोई लिखित अनुमति नहीं मांगे जाने के चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के सामने आने के बाद शिवराज का झूठ सामने आ गया है। 

उन्होंने झूठ परोसकर सहानुभूति लेने की व गुमराह करने की कोशिश की है। यह तो चुनावी कार्य में लगे हजारों ईमानदार - निष्पक्ष कर्मचारियों का अपमान तो है ही, साथ ही उस दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता का भी अपमान है। जिसको लेकर शिवराज ने झूठ बोला।

नाथ ने कहा कि चुनाव के दौरान भी भाजपा का कांग्रेस को लेकर झूठ पर आधारित प्रचार था और अभी भी भाजपा का झूठ जारी है। 

शिवराज सिंह को चुनाव आयोग पर अमानवीयता व प्रताड़ना के आरोप लगाये जाने के बाद सारे मामले स्पष्ट करना चाहिये कि किस आधार पर उन्होंने यह आरोप लगाए और उन्हें इस झूठ के लिए चुनावी कार्य में लगे ईमानदार-निष्पक्ष हजारों सरकारी कर्मचारियों से तो माफी मांगना ही चाहिए साथ ही दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से भी माफी मांगना चाहिए , जिसको लेकर उन्होंने झूठ बोला।

टॅग्स :कमलनाथकांग्रेसविधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा