लाइव न्यूज़ :

MP चुनाव: कांग्रेस करेगी भ्रमित, एक-एक वोट की गिनती पर रखें ध्यान, बीजेपी ने मतगणना के लिए बनाया प्लान

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 5, 2018 22:49 IST

भाजपा ने प्रदेश के सभी विधानसभा चुनाव संचालकों, पालक और विधानसभा प्रभारियों को मतगणना केन्द्र पर कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा संगठन द्वारा चुनाव संचालक, पालक और विधानसभा प्रभारियों से मतगणना टेबल पर बैठने वाले सभी प्रतिनिधियों के नाम भी संगठन के पास होने चाहिए।मतगणना के दौरान किसी तरह से कहीं कोई भ्रम की स्थिति निर्मित होती है तो वरिष्ठ पदाधिकारियों को यह टीम सूचित करेगी।

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव संचालकों, प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे मतगणना के दौरान एक-एक वोट की गिनती पर ध्यान रखें। कांग्रेस भ्रमित करने का पूरा काम करेगी। मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा अब मतगणना के दौरान किस तरह से कौन कहां पर उपस्थित रहेगा, इस रणनीति पर काम किया जाने लगा है।

मतगणना टेबल पर बैठने वाले सभी प्रतिनिधि सतर्क रहे

भाजपा ने प्रदेश के सभी विधानसभा चुनाव संचालकों, पालक और विधानसभा प्रभारियों को मतगणना केन्द्र पर कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है। भाजपा संगठन ने इसके लिए संभागवार बैठकों कर सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मतदान की तरह मतगणना को भी गंभीरता से लें, मतगणना में किसी तरह का आत्मविश्वास नहीं दिखाएं। भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने मतगणना कार्य में लगने वाले प्रतिनिधियों को सतर्क भी किया है कि वे किसी भी तरह से विपक्षी दलों द्वारा फैलाने वाले भ्रम में नहीं आए।

भाजपा संगठन द्वारा चुनाव संचालक, पालक और विधानसभा प्रभारियों से मतगणना टेबल पर बैठने वाले सभी प्रतिनिधियों के नाम भी संगठन के पास होने चाहिए। साथ ही जिला प्रशासन और चुनाव आयोग को भी तय समय में दिया जाए। संगठन द्वारा कहा गया है कि मतगणना टेबल पर बैठने वाले हमारे सभी प्रतिनिधि सतर्क रहकर वोटों की गिनती पर ध्यानपूर्वक कार्य करें।

विपक्ष के हल्ला मचाने पर नहीं दें ध्यान

भाजपा ने मतगणना के दौरान एक मतगणना टेबल पर एक-एक विधानसभा से 17 प्रतिनिधि बैठाने की तैयारी की है। ये सभी प्रतिनिधि अपने उम्मीदवार के एक-एक वोट की गिनती पर ध्यान रखेंगे। इस प्रतिनिधियों से कहा गया है कि अगर विपक्षी दल किसी तरह का हल्ला मचाए तो उस पर ध्यान न दिया जाए। किसी तरह के शोर पर ध्यान न देकर भाजपा का प्रतिनिधि एक-एक वोट की गिनती पर ध्यान रखे। पार्टी द्वारा राजधानी भोपाल में हर विधानसभा क्षेत्र की पल-पल की जानकारी जुटाने के लिए भी टीम बनाई गई है। मतगणना के दौरान किसी तरह से कहीं कोई भ्रम की स्थिति निर्मित होती है तो वरिष्ठ पदाधिकारियों को यह टीम सूचित करेगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा