लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh crisis: कल मप्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण पर मतदान, रविवार रात को भोपाल आएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

By भाषा | Updated: March 15, 2020 14:05 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र 16 मार्च, सोमवार से शुरू होने वाला है। राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को सोमवार को ही राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद सदन में शक्ति परीक्षण पर मतदान कराने के निर्देश दिए हैं। भाजपा उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनाव का नामांकन दाखिल करने के बाद सिंधिया 13 मार्च की शाम को ही भोपाल से दिल्ली गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने बताया कि सिंधिया भोपाल आने के बाद अपने समर्थक विधायकों से मुलाकात करेंगे।कांग्रेस के बागी 22 विधायक विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र भेज चुके हैं।

भोपालःपूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के रविवार रात को भोपाल आने का कार्यक्रम है। सिंधिया के यहां आने के बाद उनके खेमे के बेंगलुरु में ठहरे कांग्रेस के बागी विधायकों के भोपाल आने की संभावना है।

मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र 16 मार्च, सोमवार से शुरू होने वाला है। राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को सोमवार को ही राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद सदन में शक्ति परीक्षण पर मतदान कराने के निर्देश दिए हैं। भाजपा उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनाव का नामांकन दाखिल करने के बाद सिंधिया 13 मार्च की शाम को ही भोपाल से दिल्ली गए थे।

सिंधिया के कट्टर समर्थक पंकज चतुर्वेदी ने रविवार को बताया कि सिंधिया का रविवार रात या सोमवार सुबह भोपाल आने का कार्यक्रम है, लेकिन उनके भोपाल आने के बाद के कार्यक्रम की जानकारी देने से चतुर्वेदी ने इंकार कर दिया। हालांकि सूत्रों ने बताया कि सिंधिया भोपाल आने के बाद अपने समर्थक विधायकों से मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस के बागी 22 विधायक विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र भेज चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने इनमें से छह विधायकों के त्यागपत्र शनिवार शाम को स्वीकार कर लिए जबकि 16 विधायकों के त्यागपत्र पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है। इन विधायकों के रविवार रात या सोमवार सुबह बेंगलुरु से भोपाल पहुंचने की उम्मीद है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम में ठहरे भाजपा के विधायकों के रविवार रात या सोमवार सुबह भोपाल लौटने की संभावना है।

इस बीच सत्तारूढ़ कांग्रेस के जयपुर गए सभी विधायक रविवार सुबह को विशेष विमान से भोपाल लौट आए हैं। इन्हें विधानसभा से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित होटल कोर्टयार्ड मैरियट में कड़ी सुरक्षा में एक साथ रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि ‘‘कांग्रेस द्वारा उपेक्षा किये जाने से परेशान होकर’’ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और वह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गये। उनके साथ ही मध्यप्रदेश के छह मंत्रियों सहित 22 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिनमें से अधिकांश सिंधिया के कट्टर समर्थक हैं। इन 22 विधायकों में से 19 बेंगलुरु में एक रिसॉर्ट में है, जबकि तीन विधायकों का अब तक कोई पता-ठिकाना नहीं है। इससे प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गई है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधियाकमलनाथभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा