मध्य प्रदेश उप चुनाव में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, मुंगावली, कोलारस में दर्ज की शानदार जीत

By कोमल बड़ोदेकर | Published: February 28, 2018 07:33 PM2018-02-28T19:33:34+5:302018-02-28T21:10:54+5:30

कोलारस में जारी 14वें दौर की गणना में भी कांग्रेस, बीजेपी से काफी आगे है।

Madhya Pradesh: Congress wins Mungaoli by-poll election by 2124 votes Defeat the BJP, Kolaras | मध्य प्रदेश उप चुनाव में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, मुंगावली, कोलारस में दर्ज की शानदार जीत

मध्य प्रदेश उप चुनाव में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, मुंगावली, कोलारस में दर्ज की शानदार जीत

नई दिल्ली, 28 फरवरी: मध्यप्रदेश में मुंगावली विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव ने 2124 वोटों से शानदार जीत करते हुए बीजेपी की बाई साहब यादव करारी शिकस्त दी है। वहीं कोलारस में भी कांग्रेस बीजेपी को करारी शिकस्त दी है। कोलारस उप चुनाव में कांग्रेस ने 8083 वोटों से चुनाव में जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार को  82515 वोट, जबकि 74432 वोट मिले। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की जीत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य की सत्ता पर काबिज बीजेपी के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं। 


जीत खबर मिलते ही भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में जीत का जश्न छा गया। कार्यकर्ताओं ने होली से पहले दिवाली की तरह इस जीत का जश्न मनाया। इससे पहले आठवें दौर की मतगणना में कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी को 30,839 वोट जबकि बीजेपी को 28,230 वोट हासिल हुए थे। वहीं, अशोक नगर की मुंगावली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव को 30,738 और बीजेपी प्रत्याशी बाई साहब को 27,346 वोट मिले थे। 


 

शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोक नगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। कोलारस सीट पर मतों की गणना के लिए 23 दौर होंगे जबकि मुंगावली में 19 दौर की मतगणना के बाद ये रिजल्ट घोषित हुए हैं। 

Web Title: Madhya Pradesh: Congress wins Mungaoli by-poll election by 2124 votes Defeat the BJP, Kolaras

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे