लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: कांग्रेस धक्का गाड़ी, सेल्फ स्टार्ट में मदद की जरूरत, चलना मुश्किल, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बोला हमला

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 2, 2020 16:18 IST

गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव में प्रशांत किशोर की कांग्रेस द्वारा ली जा रही मदद को लेकर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में उपचुनाव के लिए ब्राम्हण नेता की खोज कर रही है, मगर उसके पास अब कोई चेहरा ही नहीं है तो वह ब्राम्हण चेहरा कहां से लाए।

Open in App
ठळक मुद्दे मिश्रा ने कहा कि कोरोना को लेकर हम प्रदेश भर में जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस अभियान में समाज को जोड़ेंगे।कोरोना से लड़ने के लिए एक ऐसी फौज तैयार हो, जो लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के सभी उपायों की सरल तरीके से जानकारी दे।

भोपालः मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अब धक्का गाड़ी बन गई है। सेल्फ स्टार्ट होने की वह कोशिश तो कर रही है, इसके लिए उसे किसी की मदद की आवश्यकता तो होगी।

गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव में प्रशांत किशोर की कांग्रेस द्वारा ली जा रही मदद को लेकर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में उपचुनाव के लिए ब्राम्हण नेता की खोज कर रही है, मगर उसके पास अब कोई चेहरा ही नहीं है तो वह ब्राम्हण चेहरा कहां से लाए।

डा. मिश्रा ने कहा कि कोरोना को लेकर हम प्रदेश भर में जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस अभियान में समाज को जोड़ेंगे। इसके लिए हम एनसीसी, एनएसएस, और सामाजिक संगठनों का साथ लेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए एक ऐसी फौज तैयार हो, जो लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के सभी उपायों की सरल तरीके से जानकारी दे।

इंडिया हटाकर भारत करने वाली याचिका का किया समर्थन

डा. मिश्रा ने संविधान से इंडिया शब्द हटाकर सिर्फ भारत करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि भारत से आत्मीयता का आभास होता है.भारत हमारी जननी जन्मभूमि है, मैं इसका पूरा समर्थन करता हूं और इसमें बदलाव होना चाहिए. गौरतलब है कि  सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा गया है कि इंडिया शब्द गुलामी की निशानी है और इसीलिए उसकी जगह भारत या हिंदुस्तान का इस्तेमाल होना चाहिए।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथशिवराज सिंह चौहानउपचुनावप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा