लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh crisis: सीएम कमलनाथ ने दिया इस्तीफा, मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार तय

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 20, 2020 14:09 IST

इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि 'मैं पूरी शक्ति के साथ, पूरे बल के साथ मध्य प्रदेश के विकास के लिए प्रयास करता रहूंगा'। मध्य प्रदेश में उलटफेर के बीच कांग्रेस राज्यसभा चुनाव एक सीट हार सकती है। मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए सिंधिया एवं दिग्विजय सहित कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार दोपहर दो बजे होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश की जिन तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होना है।

भोपालः सीएम कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने पत्र में कहा कि "मध्य प्रदेश में पिछले दो हफ्ते में जो कुछ भी हुआ, वह प्रजातांत्रिक मूल्यों के अवमूल्यन का एक नया अध्याय है।"

इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि 'मैं पूरी शक्ति के साथ, पूरे बल के साथ मध्य प्रदेश के विकास के लिए प्रयास करता रहूंगा'। मध्य प्रदेश में उलटफेर के बीच कांग्रेस राज्यसभा चुनाव एक सीट हार सकती है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा) एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (कांग्रेस) सहित कुल चार उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।

इस बीच, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि "एक तरफ है सत्ता की हवस उसका नेतृत्व करते हैं शिवराज और एक तरफ है सत्ता से किसी प्रकार का मोह नहीं, जिसका नेतृत्व करते हैं कमलनाथ। जिस तरीके से मध्य प्रदेश का चेहरा काला किया गया, लोकतंत्र की हत्या की गई वो जगजाहिर है।" 

उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मध्य प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार दोपहर दो बजे होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह राज्यपाल लालजी टंडन को अपना त्यागपत्र देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा ‘‘मैंने हमेशा सिद्धांतों व मूल्यों का पालन किया है... इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि मैं राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा।’’

मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा) एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (कांग्रेस) सहित कुल चार उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। 

मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने बुधवार को कहा, ‘‘मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें दो भाजपा के और दो कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।'' उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह एवं फूल सिंह बरैया दोनों कांग्रेस के उम्मीदवार है। ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रोफेसर सुमेर सिंह सोलंकी भाजपा के उम्मीदवार हैं।

सिंह ने बताया कि कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे, जिनमें से भाजपा उम्मीदवार एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार राम दास दहीवाले का नामांकन निरस्त हो गया है। मध्य प्रदेश की जिन तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होना है, उन पर वर्तमान में मध्य प्रदेश से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और भाजपा के प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया राज्यसभा सांसद हैं। इन तीनों सांसदों का कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथशिवराज सिंह चौहानसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा