लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में 27 सीट पर उपचुनावः पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ग्वालियर से करेंगे कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 10, 2020 18:40 IST

भाजपा के जो मंत्री कह रहे हैं कि कमलनाथ क्या जवाब देंगे जनता को, वह अच्छे से सुन लें, अभी तो हम लोग दौरे कर रहे हैं, जब कमलनाथ ग्वालियर दौरे पर आएंगे तो वहां ऐसा जलजला होगा जो भाजपा ने कभी इतिहास में नहीं देखा होगा.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कमलनाथ का ग्वालियर दौरा किन्ही कारणों से स्थगित हुआ था जो अब 18-19 सितंबर को तय हुआ है.डाक्टर गोविंद सिंह नदी बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं और इस बार भी कांग्रेस की ही सरकार प्रदेश में दोबारा बनेगी.कांग्रेस के समर्थन में स्थानीय जनता खुलकर सामने आ गई है जो आने वाले चुनावों में शिवराज और सिंधिया को करारा जवाब देने के मूड में है.

भोपालः कांग्रेस आगामी 18 सितंबर को ग्वालियर से अपना चुनावी अभियान शुरू करेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस के इस चुनावी अभियान को आगाज देंगे.

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कमलनाथ का ग्वालियर दौरा किन्ही कारणों से स्थगित हुआ था जो अब 18-19 सितंबर को तय हुआ है. भाजपा के जो मंत्री कह रहे हैं कि कमलनाथ क्या जवाब देंगे जनता को, वह अच्छे से सुन लें, अभी तो हम लोग दौरे कर रहे हैं, जब कमलनाथ ग्वालियर दौरे पर आएंगे तो वहां ऐसा जलजला होगा जो भाजपा ने कभी इतिहास में नहीं देखा होगा.

वर्मा ने भिंड जिले के रोन में पूर्व सहकारिता मंत्री डा. गोविन्द सिंह के द्वारा आयोजित नदी बचाओ यात्रा में सम्मिलित होते हुए कहा कि प्रदेश में 2018 विधानसभा चुनाव के पूर्व दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा यात्रा निकाली थी जिसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी. इस बार भी डाक्टर गोविंद सिंह नदी बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं और इस बार भी कांग्रेस की ही सरकार प्रदेश में दोबारा बनेगी.

वर्मा ने कहा कि ग्वालियर चंबल की जनता गद्दारों का कभी साथ नहीं देगी, ग्वालियर चंबल के विधानसभा क्षेत्रों में जहां जहां भी हम जा रहे हैं वहां कांग्रेस के समर्थन में स्थानीय जनता खुलकर सामने आ गई है जो आने वाले चुनावों में शिवराज और सिंधिया को करारा जवाब देने के मूड में है. वर्मा ने बताया कि कांग्रेस के सभी सीटों पर प्रत्याशी तय हो गए है, सभी सीटों पर हमारी सिंगल नाम पर सहमती बन गयी है, जल्दी ही इन नामों की घोषणा कर दी जाएगी.

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशभोपालग्वालियरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथशिवराज सिंह चौहानज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा