लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पिछले चुनाव में कांग्रेस ने चेहरा किसी और का दिखाया और मुख्यमंत्री किसी और को बना दिया

By भाषा | Updated: September 26, 2020 07:12 IST

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जिसने भी सिंधिया परिवार के साथ धोखा किया, उसको सिंधिया परिवार ने करारा जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस को ''धोखेबाज पार्टी '' बताया।उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस धोखेबाज पार्टी है। उसने सिंधिया जी को धोखा दिया। चेहरा किसी और का दिखाया और मुख्यमंत्री किसी और को बना दिया।’’

गुना: मध्यप्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस को ''धोखेबाज पार्टी '' बताते हुए कहा कि प्रदेश में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में इस पार्टी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर जनता से वोट मांगे और बाद में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बना दिया।

गुना जिले के बमोरी विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश में हुए चुनाव के पहले से ही धोखा देना शुरू कर दिया था। जैसे शादी के पूर्व दूल्हा किसी और को बताया गया, बारात किसी और की निकाली लेकिन फेरे किसी और से पड़वा दिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस धोखेबाज पार्टी है। उसने सिंधिया जी को धोखा दिया। चेहरा किसी और का दिखाया और मुख्यमंत्री किसी और को बना दिया।’’ चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को भी धोखा दिया।

कमलनाथ की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए चौहान ने आरोप लगाया, ‘‘कमलनाथ तो मुख्यमंत्री बनने के बाद कहीं गए ही नहीं। जाते थे तो सिंधिया जी, जनता उनसे सवाल पूछती थी। क्षेत्र के विकास के लिए जब बमोरी विधानसभा क्षेत्र के (तत्कालीन विधायक) महेन्द्र सिंह सिसोदिया तत्कालीन मुख्यमंत्री के पास जाते थे तो कमलनाथजी कहते थे पैसे नहीं हैं, जाओ-जाओ। तो सिंधिया जी ने भी सरकार को कह दिया जाओ-जाओ।’’

सिसोदिया सिंधिया के समर्थक हैं और वह भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जिसने भी सिंधिया परिवार के साथ धोखा किया, उसको सिंधिया परिवार ने करारा जवाब दिया है।

उन्होंने कहा '' जब प्रदेश में युवाओं पर अत्याचार हुआ, तो मेरी दादी विजयाराजे सिंधिया ने सरकार गिरा दी। मेरे पिता को ललकारा गया, तो उन्होंने विकास कांग्रेस बनाकर करारा जवाब दिया। कमलनाथ सरकार भी जनता से किए हुए वादों से मुकर गई थी और युवा तथा किसानों के हितों का ध्यान नहीं रख रही थी। हमें मजबूरी में ऐसी सरकार गिरानी पड़ी। ''

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंच से कहा था कि 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ होगा, नहीं तो 11 वें दिन मुख्यमंत्री बदल देंगे। हमने 10 महीने तक इंतजार किया। ''वादा करके भूल जाना ही गद्दारी है। '' उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने '' जनता के साथ गद्दारी की है। '' 

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा