लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh:गेहूं पर एमपी में राजनीति तेज, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सीएम शिवराज को घेरा, किसान परेशान

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 1, 2020 20:45 IST

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि उपार्जन केंद्रों पर कही बारदान की कमी है, कही तुलाई की व्यवस्था नहीं है, कई परिवहन नहीं होने से काम बंद पड़ा है, किसानो को एसएमएस भेजकर बुलाया लिया जाता है. 

Open in App
ठळक मुद्देकई-कई दिन तक भीषण गर्मी व लू में अपनी उपज बेचने के लिये भूखा-प्यासा किसान कई किलोमीटर तक लंबी लाइन में लगा हुआ है.पिछले दिनों आगर-मालवा में मलवासा के एक किसान प्रेम सिंह की इसी परेशानियो व अव्यवस्थाओं से दुखद मौत हो गयी थी.

भोपालः पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा कि आप समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के भले बड़े-बड़े दावे करे, खूब आँकड़े जारी करे लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है.

आज किसान भाइयों को अपनी उपज बेचने के लिये काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि उपार्जन केंद्रों पर कही बारदान की कमी है, कही तुलाई की व्यवस्था नहीं है, कई परिवहन नहीं होने से काम बंद पड़ा है, किसानो को एसएमएस भेजकर बुलाया लिया जाता है. 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कई-कई दिन तक भीषण गर्मी व लू में अपनी उपज बेचने के लिये भूखा-प्यासा किसान कई किलोमीटर तक लंबी लाइन में लगा हुआ है, उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है. पिछले दिनों आगर-मालवा में मलवासा के एक किसान प्रेम सिंह की इसी परेशानियो व अव्यवस्थाओं से दुखद मौत हो गयी थी.

आपने कहा कि कल देवास के उपार्जन केंद्र में फसल तुलाई के लिए लाईन में लगे एक और किसान की दुखद मौत हो गयी है. जिले के टौंकखुर्द के अमोना गाँव निवासी किसान जयराम मंडलोई अपनी फसल लेकर तुलाई के इंतजार में भीषण गर्मी में लाइन लगे थे.

खरीदी की अव्यवस्थाओं से, भीषण गर्मी में तनाव में किसान की जान चली गयी. पूर्व मुख्यमंत्री ट्वीट कर कहा कि किसान निरंतर परेशानियो का सामना कर रहे है, अपनी उपज बेचने के लिये निरंतर भटक रहे है, तनाव झेल रहे है. सरकार सिर्फ झूठे दावे में लगी हुई है, जमीनी धरातल पर स्थिति विपरीत है. सरकार इस मृत किसान के परिवार की हरसंभव मदद करे व इस किसान की मौत केजिम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा