लाइव न्यूज़ :

शिवराज सरकार के दो मंत्री और bjp संगठन महामंत्री कोरोना पॉजिटिव, मध्य प्रदेश भाजपा में आफत

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 29, 2020 15:32 IST

मुख्यमंत्री  शिवराज  सिंह चौहान और सहकारिता मंत्री अरविंद भदोरिया के बाद अब राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं उनकी पत्नी और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल भी संक्रमित हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार और भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया है। इसके पहले आरएसएस के भी कई वरिष्ठ पदाधिकारी कोरोना पॉज़िटिव पाए जा चुके हैं। भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत और क्षेत्रीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी कोरोना संक्रमित हुए है। विधायक रघुराज सिंह कंसाना और विधायक गिरीष गौतम की पत्नी की भी कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई है।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब राज्य के दो मंत्री ,प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री और क्षेत्रीय संगठन मंत्री भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।

इसके बाद सरकार और भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया है। इसके पहले आरएसएस के भी कई वरिष्ठ पदाधिकारी कोरोना पॉज़िटिव पाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री  शिवराज  सिंह चौहान और सहकारिता मंत्री अरविंद भदोरिया के बाद अब राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं उनकी पत्नी और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल भी संक्रमित हो गए हैं।

इसके साथ ही भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत और क्षेत्रीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी कोरोना संक्रमित हुए है। वहीं विधायक रघुराज सिंह कंसाना और विधायक गिरीष गौतम की पत्नी की भी कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई है।

सरकार के मुखिया सहित दो मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों एवं विधायकों के कोरोना की चपेट में आने के बाद अब दूसरे मंत्रियों की चिंता और बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्री डा प्रभुराम चैधरी ने फिर अपनी कोरोना पाजिटिव जांच कराई है। 

ये भी हो चुके हैं कोरोना संक्रमित

प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह  चौहान  उनके दो मंत्रियों अरविंद भदौरिया, रामखेलावन पटेल के पहले राज्य के  टीकमगढ़ से विधायक राकेश गिरी, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह,  मंत्री ओमप्रकाश सिंह, कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, धार से विधायक नीना वर्मा और उनके पति पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जबलपुर पूर्व से कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया, और कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री  यादवेंद्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं।

भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को धमकी

भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके धमकी दी है। बताया जाता है कि सांसद  प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उनके द्वारा राम मंदिर को लेकर दिए बयानों से नाराज होकर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी है।इसको लेकर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राजधानी के कमला नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार धमकी देने वाले  व्यक्ति देने वाले व्यक्ति ने सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के अलावा भाजपा के कई बड़े नेताओं के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने फोन पर धमकी देने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सांसद से जुड़े सूत्रों के अनुसार 5 अगस्त को  राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास  को लेकर प्रज्ञा ठाकुर ने स्वागत भरा बयान दिया था, इससे नाराज़ होकर अज्ञात आरोपी ने उन्हें धमकी भरा फ़ोन किया ।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा