लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 प्रकोपः गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- मैं मास्क नहीं पहनता, कांग्रेस ने पूछा-क्या कायदे बस आम लोगों के लिए हैं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2020 17:43 IST

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं किसी भी कार्यक्रम में (मास्क) नहीं पहनता। इसमें क्या होता है?" गृह मंत्री से जब पूछा गया कि क्या वह किसी विशेष कारण से मास्क नहीं पहनते, तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि वह इसे पहनते ही नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमिश्रा, प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण आधारित "सम्बल" योजना से जुडे़ कार्यक्रम में भाग लेने इंदौर आये थे।मिश्रा के पास जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य विभाग भी है। जब वह संवाददाताओं से बात कर रहे थे, तब भी उन्होंने मास्क नहीं पहन रखा था। राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य भाजपा नेताओं ने महामारी से बचाव के लिये मास्क पहना हुआ था।

इंदौरः मध्य प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच सूबे के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को बेपरवाह लहजे में कहा कि वह किसी भी कार्यक्रम में मास्क नहीं पहनते हैं।

उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा पर सवाल दागा है कि क्या कोविड-19 से बचाव के नियम-कायदे केवल आम लोगों पर लागू होते हैं? मिश्रा, प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण आधारित "सम्बल" योजना से जुडे़ कार्यक्रम में भाग लेने इंदौर आये थे।

इस कार्यक्रम में उनके मास्क नहीं पहनेने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं किसी भी कार्यक्रम में (मास्क) नहीं पहनता। इसमें क्या होता है?" गृह मंत्री से जब पूछा गया कि क्या वह किसी विशेष कारण से मास्क नहीं पहनते, तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि वह इसे पहनते ही नहीं हैं।

मिश्रा के पास जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य विभाग भी है। जब वह संवाददाताओं से बात कर रहे थे, तब भी उन्होंने मास्क नहीं पहन रखा था। हालांकि, उनके पास ही खडे़ राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य भाजपा नेताओं ने महामारी से बचाव के लिये मास्क पहना हुआ था।

उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने मास्क नहीं पहनने को लेकर मिश्रा के बयान के वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, “है कोई माई का लाल जो नियमों के उल्लंघन पर इन पर कार्रवाई का साहस दिखा सके ? नियम सिर्फ जनता के लिये ?" इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इंदौर जिले में अब तक महामारी के कुल 20,834 मरीज मिले हैं। इनमें से 516 मरीजों की मौत हो चुकी है। इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इन जगहों पर मास्क नहीं पहनने वाले हर व्यक्ति से मौके पर ही 200 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशइंदौरभोपालशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा