लाइव न्यूज़ :

पुलिस वालों की छुटटी पर रोक स्थाई नहीं, नरोत्तम मिश्रा बोले-कोरोना काल तक

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 3, 2020 14:48 IST

गृह एवं जेल मंत्री ने डॉ मिश्रा मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लगाई है, यह केवल कोरोना काल तक के लिए है। अगर किसी पुलिसकर्मी को छुटटी की जरुरत होगी तो वे पुलिस महानिदेशक से मिलें, वहां से समस्या का हल न हो तो वे मेरे से मिल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा को कोई पत्र उन्हें नहीं मिला है, लेकिन वाटसएप मैसेज प्राप्त हुआ है।तन्खा विद्वान हैं, मैं ज्ञानवर्धन नहीं कर रहा हूं। मैं अपना मत स्पष्ट करना चाहता हूं कि प्रदेश  में 5 सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं, 2 हजार से ज्यादा क्वारेंटीन हैं।जवान घर जाएंगे तो परिजनों को संक्रमित हो सकते हैं। ये कर्मचारी अपने प्राणों को लगाकर अपना कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।

भोपालः कोरोना को लेकर पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी द्वारा पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की छुटटी पर लगाई रोक को लेकर आज राज्य के गृह और जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक पर स्थाई नहीं है, यह कोरोना काल तक के लिए सीमित है।

गृह एवं जेल मंत्री ने डॉ मिश्रा मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लगाई है, यह केवल कोरोना काल तक के लिए है। अगर किसी पुलिसकर्मी को छुटटी की जरुरत होगी तो वे पुलिस महानिदेशक से मिलें, वहां से समस्या का हल न हो तो वे मेरे से मिल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा को कोई पत्र उन्हें नहीं मिला है, लेकिन वाटसएप मैसेज प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि तन्खा विद्वान हैं, मैं ज्ञानवर्धन नहीं कर रहा हूं। मैं अपना मत स्पष्ट करना चाहता हूं कि प्रदेश  में 5 सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं, 2 हजार से ज्यादा क्वारेंटीन हैं।

अगर ये जवान घर जाएंगे तो परिजनों को संक्रमित हो सकते हैं। ये कर्मचारी अपने प्राणों को लगाकर अपना कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। हम पुलिसकर्मियों के परिवार को खतरे में नहीं डाल सकते है। हमारी प्राथमिकता उनका स्वास्थ्य है।

अगर किसी कर्मचारी को छुटटी की जरुरत है, तो वह पुलिस महानिदेशक से मिल सकता है, वहां अगर उसे छुटटी नहीं मिले तो वह मेरे से मिल सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजधानी में लाकडाउन अब नहीं लगाया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री बोले अरे कांग्रेसियों, राम का नाम लेते ही समय शुभ हो जाता है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेताओं द्वारा राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के लेकर मुहुर्त पर उठाए जा रहे सवालों पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेसियों, राम का नाम लेते ही समय शुभ हो जाता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ट्वीट कर राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के मुहूर्त पर उठाए जा रहे सवालों पर कांगे्स नेताओं को घेरा। उन्होंने अस्पताल से ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के नेता, जिन्होंने श्रीराम के अस्तित्व को ही नकार दिया, आज राम मंदिर के निर्माण के शुभ-अशुभ समय के निर्धारण करने में लगे हैं।

अरे कांग्रेसियों, राम का नाम लेने से ही समय शुभ हो जाता है। मुख्यमंत्री ने एक अन्य टवीट में कहा कि इस निकृष्ट सोच और सनातन धर्म की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ का नतीजा है कि आज सम्पूर्ण कांग्रेस अपने पतन की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए राम, राजनीति के विषय होंगे लेकिन हमारे लिए राम, भक्ति और आस्था के विषय हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस के ही कुछ अति उत्साही नेताओं ने नारा दिया था,मंदिर वहीं बनाएंगे,लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। वह शुभ घड़ी आई तो उनके पेट में दर्द होने लगा है। पौराणिक काल में जब ऋषि-मुनि यज्ञ करते थे, तो असुर और राक्षस आकर उसमें विघ्न डालते थे, कांग्रेस के नेता यही चरितार्थ कर रहे हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा