लाइव न्यूज़ :

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आरोप, सोयाबीन की फसल बर्बाद होने के बाद भी शिवराज सरकार मौन

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 28, 2020 14:49 IST

पूर्व मुख्यमंत्री नाथ ने कहा कि  कि प्रदेश के कई हिस्सों से  किसानो की सोयाबीन की फसल खराब होने की खबरें रोज सामने आ रही है. कही अतिवर्षा के कारण, कही व्हाइट फ़्लाई, कही स्टेम फ़्लाई, कही येलो मोजेक वाइरस की चपेट में सोयाबीन की फसल आ चुकी है.

Open in App
ठळक मुद्देअधिकांश जगह सोयाबीन के पत्ते पीले पढ़ने से लेकर पौधे सूखने व अफलन की निरंतर शिकायतें सामने आ रही है. सरकार ने किसानो को राहत प्रदान करने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए है.प्रदेश के लाखों किसानों के सर पर फसल खराबी की इस नुकसानी का संकट भी आ पड़ा है.

भोपालः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने एक बयान में आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों से सोयाबीन की फसल बर्बाद होने के बावजूद भी शिवराज सरकार व जिम्मेदार मौन है, किसानों की कोई सुध नहीं ली जा रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री नाथ ने कहा कि  कि प्रदेश के कई हिस्सों से  किसानो की सोयाबीन की फसल खराब होने की खबरें रोज सामने आ रही है. कही अतिवर्षा के कारण, कही व्हाइट फ़्लाई, कही स्टेम फ़्लाई, कही येलो मोजेक वाइरस की चपेट में सोयाबीन की फसल आ चुकी है.

अधिकांश जगह सोयाबीन के पत्ते पीले पढ़ने से लेकर पौधे सूखने व अफलन की निरंतर शिकायतें सामने आ रही है. प्रदेश के लाखों किसानों के सर पर फसल खराबी की इस नुकसानी का संकट भी आ पड़ा है. सरकार ने किसानो को राहत प्रदान करने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने बयान में कहा कि किसान सरकार की ओर उम्मीद भारी निगाहों से देख रहा है, वो सर्वे व राहत की मांग कर रहा है लेकिन जिम्मेदार मौन है, सिर्फ़ जुबानी घोषणाओं से ही राहत की बात की जा रही है. खुद को किसान पुत्र बताने वाले, अपनी सरकार में किसान भाइयों की इस संकट में सुध तक नहीं ले रहे है. किसानों को कोई राहत प्रदान नहीं कर रहे है. किसान परेशान है, कर्ज़ के बोझ तले निरंतर दबता जा रहा है.

प्रदेश में यूरिया की जमकर कालाबाज़ारी

मध्य प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में यूरिया की जमकर कालाबाज़ारी चल रही है. उन्होंने दावा किया, ‘‘आज प्रदेश में यूरिया का जमकर संकट बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में किसानों को यूरिया के लिये भटकना पड़ रहा है। यूरिया की कालाबाज़ारी जमकर जारी है. किसानों को महंगे दामों पर यूरिया खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है. खाद के लिये लाइनों में लगा किसान पुलिस की लाठियां भी खा रहा है.’’

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा