लाइव न्यूज़ :

सीएम शिवराज कोरोना पॉजिटव, निजी अस्पताल में इलाज पर भाजपा विधायक ने खड़े किए सवाल

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 29, 2020 15:01 IST

प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने आज दो ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा निजी चिरायु अस्पताल में उपचार कराए जाने पर तंज कसते हुए पूछा है कि क्यों प्रदेश के सभी वीआईपी चिरायु की शरण में जाने मजबूर है.

Open in App
ठळक मुद्देविश्नोई ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री चिरायु अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. मेरी शुभकामना है, शीघ्र स्वस्थ होकर वापस लौटें. उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि क्यों प्रदेश के सभी वीआईपी चिरायु की शरण में जाने मजबूर है.

भोपालः कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत राज्य के कई भाजपा विधायकों और आला अफसरों के राजधानी के एक निजी चिरायु अस्पताल में इलाज कराए जाने पर भाजपा के भीतर से ही सवाल उठने लगे हैं.

प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने आज दो ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा निजी चिरायु अस्पताल में उपचार कराए जाने पर तंज कसते हुए पूछा है कि क्यों प्रदेश के सभी वीआईपी चिरायु की शरण में जाने मजबूर है.

पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री चिरायु अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. मेरी शुभकामना है, शीघ्र स्वस्थ होकर वापस लौटें. इसके साथ ही मुख्यमंत्री से अनुरोध है, चिरायु अस्पताल में रहते हुए यह भी देखें कि चिरायु में ऐसा क्या है जो हम नो लिमिट बजट और सतत मॉनिटरिंग के बाद भी प्रदेश के एक भी शासकीय मेडिकल कॉलेज 4 माह में नहीं बना पाए. इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि क्यों प्रदेश के सभी वीआईपी चिरायु की शरण में जाने मजबूर है.

पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने ठीक सवाल उठाया है : सलूजा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह सलूजा ने अजय विश्नोई के ट्वीट कर कहा कि क्या कारण है कि सीएम सहित सारे वीआईपी चिरायु में इलाज करवा रहे है,आखिर वहाँ ऐसा क्या है?सलूजा ने   ट्वीट कर कहा कि क्या कारण है कि 15 वर्ष की भाजपा सरकार में एक भी ऐसा शासकीय अस्पताल नहीं बना,कोरोना से इलाज के लिये एक भी शासकीय मेडिकल अस्पताल तैयार नहीं हुआ?

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा