लाइव न्यूज़ :

कभी सुंदरकांड करते हैं, कृष्ण दरबार सजाते हैं, कुछ होते हैं ऐसे, जो हालात देखकर बाजार लगाते हैं, कमलनाथ पर नरोत्तम का तंज

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 12, 2020 17:24 IST

राज्य के गृह एवं जेल मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने राजधानी में संवादाताओं  से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से जुड़ा एक पोस्टर वायरल होने पर कहा कि अर्जुन ने सेना की ऐसी हालत तो नहीं की थी, जैसी आज कांग्रेस सेना की है. इस पोस्टर में कमलनाथ को अर्जुन बताया गया.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस द्वारा उपचुनाव को लेकर 20 घर पर एक कार्यकर्ता तैनात करने की रणनीति को लेकर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास कार्यकर्ता नहीं हैं. चौहान के बेबीनार पर सवाल उठाने पर गृहमंत्री डा. मिश्रा  ने कहा कि कमलनाथ सत्ता में रहते हुए. खुद जैकलिन और सलमान के साथ फोटो खिंचवा रहे थे.गृहमंत्री एवं जेल मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में जब भी अध्यक्ष बनेंगे, गांधी परिवार से ही बनेंगे. वहां तीसरा अध्यक्ष बनाया ही नहीं जा सकता.

भोपालः प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कृष्ण भक्त बनने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि कभी सुंदरकांड कराते हैं, कभी कृष्ण दरबार सजाते हैं. कुछ लोग ऐसे होते है, जो हालात देखकर बाजार लगाते हैं.

राज्य के गृह एवं जेल मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने राजधानी में संवादाताओं  से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से जुड़ा एक पोस्टर वायरल होने पर कहा कि अर्जुन ने सेना की ऐसी हालत तो नहीं की थी, जैसी आज कांग्रेस सेना की है. इस पोस्टर में कमलनाथ को अर्जुन बताया गया.

कार्यकर्ता तैनात करने की रणनीति को लेकर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास कार्यकर्ता नहीं हैं

मिश्रा इसी को लेकर तंज कस रहे थे. उन्होंने  राम भक्त के बाद कमलनाथ के कृष्ण भक्त बनने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ कभी सुंदरकांड करते हैं, कभी कृष्ण दरबार सजाते हैं, कुछ लोग होते हैं, ऐसे जो हालात देखकर बाजार लगाते हैं.

कांग्रेस द्वारा उपचुनाव को लेकर 20 घर पर एक कार्यकर्ता तैनात करने की रणनीति को लेकर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास कार्यकर्ता नहीं हैं. ऐसे में एक-एक विधानसभा में कांग्रेस कहां से कार्यकर्ता लाएगी. विपक्ष का स्टार्ट-अप देर से होता है. ठीक है जब जागो तब सवेरा. आप सभी जानते हैं कि बोनी लगभग पूरी हो चुकी है.

कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेबीनार पर सवाल उठाने पर गृहमंत्री डा. मिश्रा  ने कहा कि कमलनाथ सत्ता में रहते हुए. खुद जैकलिन और सलमान के साथ फोटो खिंचवा रहे थे और अब समृद्ध भारत और समृद्ध मध्य प्रदेश के लिए शिवराज सिंह चौहान ने जो कल्पना की है, उसकी आलोचना कर रहे हैं. उन्होंने उस पक्ष को समझा ही नहीं है, पहले उसे समझें कितने महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं. उन्होंने कहा कि, जहां से कांग्रेस की सोच खत्म होती है, वहां से बीजेपी सुझाव की सोच शुरू करती है.तीसरा अध्यक्ष बनाया नहीं जा सकता कांग्रेस में

गृहमंत्री एवं जेल मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में जब भी अध्यक्ष बनेंगे, गांधी परिवार से ही बनेंगे. वहां तीसरा अध्यक्ष बनाया ही नहीं जा सकता. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस  किसी तीसरे को अध्यक्ष बना ही नहीं सकती. दौड़ में एक लड़का फर्स्ट आया, तो दूसरे ने पूछा सेकंड कौन आया? जवाब मिला, दौड़ा ही अकेला था, तो फर्स्ट तो आना ही था.

कोरोना का प्रकोप थमने लगा है

गृह एवं जेल मंत्री ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में अब कोरोना थमने लगा है. जितने लोग पाजिटिव आ रहे हैं उससे ज्यादा संख्या में लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज हो रहे हैं. हमें कोरोना से सावधानी पूर्वक लड़ना है. यदि सावधानी नहीं रखेंगे तो सामुदायिक संक्रमण बढ़ेगा. जो खतरनाक हो सकता है.त्योहार घरों पर मनाएं

आपने कहा कि मेरी  सभी धर्मावलंबियों से प्रार्थना है कि वह अपने त्यौहार केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों में मनाएं. सार्वजनिक रूप से नहीं. डा.  मिश्रा ने कहा कि व्यापारी बंधुओं से आग्रह है कि वे स्वयं मास्क लगाएं, ग्राहकों से मास्क लगाने का आग्रह करें या उन्हें प्रदान करें. सैनिटाइजर का प्रयोग करें और करवाएं. सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें . जो गाइडलाइन जारी की गई है उसका पालन करें भी और करवाएं भी जिससे  सख्ती का प्रयोग ना करना पड़े.इंदौर से वायरल हुआ पोस्टर

गौरतलब है कि सोशल मीडिया में आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें कमलनाथ को अर्जुन  बताया गया है. इंदौर शहर में तेजी से वायरल हो रहे इस पोस्टर पर लिखा है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी को जन्माष्टमी की बधाई.  

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा