लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश कांग्रेस में तकरार और असंतोष तेज, पूर्व मंत्री ने दी नसीहत, पार्टी और संगठन को मजबूत कीजिए...

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 18, 2020 15:42 IST

ट्वीट कर कहा कि आज का वक्त खुद को नेता बनाने का नहीं, पार्टी और संगठन को मजबूत करने का वक्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी को प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भी आज एक और ट्वीट कर तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि संजय सिंह मसानी पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा छोड़कर कांग्रेस के प्रत्याशी बने थे और चुनाव हार गए थे। उमंग सिंगार अपनी बुआ और पूर्व नेता प्रतिपक्ष जमुना देवी की तरह ही तीखी टिप्पणियों के लिए जाने जाते है। सिंगार ने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा था कि दिग्विजय सिंह देश में धुव्रीकरण कर रहे हैं। वह कमलनाथ सरकार को ब्लैक मेल करते हैं।

भोपालः मध्य प्रदेशकांग्रेस में तकरार और असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश कांग्रेस के भीतर कार्यकार्ताओं  और संगठन की अनदेखी को लेकर कांग्रेस के भीतर से ही यह सवाल खड़े हो रहे हैं प्रदेश के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार ने आज ट्वीट कर इसी नाराजगी का इजहार किया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज का वक्त खुद को नेता बनाने का नहीं, पार्टी और संगठन को मजबूत करने का वक्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी को प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भी आज एक और ट्वीट कर तंज कसा है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा छोड़कर कांग्रेस के प्रत्याशी बने थे और चुनाव हार गए थे

गौरतलब है कि संजय सिंह मसानी पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा छोड़कर कांग्रेस के प्रत्याशी बने थे और चुनाव हार गए थे। उमंग सिंगार अपनी बुआ और पूर्व नेता प्रतिपक्ष जमुना देवी की तरह ही तीखी टिप्पणियों के लिए जाने जाते है। कमलनाथ सरकार के दौरान उमंग सिंगार ने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा था कि दिग्विजय सिंह देश में धुव्रीकरण कर रहे हैं। वह कमलनाथ सरकार को ब्लैक मेल करते हैं।

दिग्विजय सिंह कांग्रेस का आखिर कब तक डराएगें इसी समय उन्होंने यह भी कहा था कि दिग्विजय पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे है। उमंग के इन आरोपों के बाद तब मध्य प्रदेश की कांग्रेसी राजनीति में भूचाल सा आ गया था। अब उन्होंने फिर प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल खड़ा करते हुए ट्वीट कर कहा कि आज का वक्त खुद को नेता बनाने का नही, पार्टी और संगठन को मजबूत करने का वक्त है।

माना जा रहा है कि उन्होंने एक बार फिर दिग्विजय सिंह और उन जैसे दूसरे पार्टी नेताओं को निशाने पर लिया है। बताया जा रहा है कि वह इस बात को लेकर नाराज है कि कांग्रेस की सक्रियता और गतिविधियां मैदान के स्थान पर भोपाल में कुछ नेताओं के आसपास सिमट कर रह गई हैं।

उमंग ने आज एक दूसरा ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी को प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर तंज कसते हुए किया है। इसमें उन्होंने है कि साले जी आप तो धर्म की लड़ाई लडऩे कांग्रेस में आ गए मगर आपके जीजाजी अधर्मियों के बीच फंसे हुए हैं। (जैसे शोले फिक्चर के बगैर हाथ वाले ठाकुर साब) क्या उन्हें भी कांग्रेस में लाएंगे? इस ट्वीट के जरिए भी उन्होंने यह जताने की कोशिश की है कि पार्टी में सब कुछ ठीक-ठाक नही है।

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशभोपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधियाशिवराज सिंह चौहानकमलनाथदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा