लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: कांग्रेस का भाजपा पर तंज, कमलनाथ बोले- षड्यंत्र  रचकर गिराई मेरी सरकार, सीएम शिवराज का कथित आडियो वायरल 

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 10, 2020 18:44 IST

आडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस की ओर से भाजपा पर हमले तेज हो गए है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक के बाद एक दो ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने मेरी बहुमत व जनादेश प्राप्त सरकार को जानबूझकर साजिश-षड्यंत्र व प्रलोभन का खेल रच गिराया है.

Open in App
ठळक मुद्देमेरी सरकार किसानों का कर्ज माफ कर रही थी, युवाओं को रोजगार दे रही थी, महिलाओं को सुरक्षा देकर उनके सम्मान की रक्षा कर रही थी. मिलावट व माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही थी, प्रदेश में निवेश ला रही थी, निरंतर जनहितैषी कार्य कर रही थी, भाजपा को यह सब सहन नहीं हुआ. सच्चाई भी प्रदेश की जनता के सामने आ गई कि मेरी सरकार को गिराने के लिये किस तरह की साजिश व खेल रचा गया.

भोपालः मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  के कथित आडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला तेज कर दिया है. कांग्रेस  के नेताओं के बाद पूर्व  मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  कमलनाथ ने ट्विटर कर कहा कि भाजपा ने मेरी बहुमत वाली सरकार को षड्यंत्र व प्रलोभन का खेल रचकर गिराया है.

आडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस की ओर से भाजपा पर हमले तेज हो गए है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक के बाद एक दो ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने मेरी बहुमत व जनादेश प्राप्त सरकार को जानबूझकर साजिश-षड्यंत्र व प्रलोभन का खेल रच गिराया है.

क्योंकि मेरी सरकार किसानों का कर्ज माफ कर रही थी, युवाओं को रोजगार दे रही थी, महिलाओं को सुरक्षा देकर उनके सम्मान की रक्षा कर रही थी. उन्होंने कहा कि मिलावट व माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही थी, प्रदेश में निवेश ला रही थी, निरंतर जनहितैषी कार्य कर रही थी, भाजपा को यह सब सहन नहीं हुआ.

उसे डर व भय था कि इन सब कार्यों से उसका वर्षों तक सत्ता में वापस लौटना नामुमकिन हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अब तो इस बात की पुष्टि भी हो गई और सच्चाई भी प्रदेश की जनता के सामने आ गई कि मेरी सरकार को गिराने के लिये किस तरह की साजिश व खेल रचा गया और उसमें कौन-कौन शामिल था, जो लोग कहते थे कि कांग्रेस की सरकार के पास बहुमत नहीं था, वो अपने असंतोष से गिरी, हमने नहीं गिराई. उन्होंने कहा कि उनके झूठ की पोल भी अब सभी के सामने आ चुकी है. शिवराज ने 15 वर्ष झूठ के बल पर सरकार चलाई, जनता ने सबक भी सिखाया लेकिन अभी भी निरंतर झूठ परोस रहे है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानकमलनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा