लाइव न्यूज़ :

शिवराज सरकार कर्मचारी विरोधी, कांग्रेस के पूर्व मंत्री बोले-नौकरियां खत्म करने की कोशिश, 13000 शासकीय स्कूल बंद

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 12, 2020 17:04 IST

उम्मीद थी कि तीन दिन के चिंतन के बाद प्रदेश के हित में कुछ अच्छे निर्णय सरकार के द्वारा लिए जाएंगे, लेकिन इस पूरे चिंतन का जो निचोड़ आया है वह शासकीय कर्मचारियों के खिलाफ है तथा प्रदेश की जनता के लिए कोई ऐसी विशेष घोषणा नहीं की गई, जिसकी लोग उम्मीद कर रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देयह प्रदेश का दुर्भाग्य है की एक अपरिपक्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां बैठा है.वर्मा ने आरोप लगाया कि तीन दिन के भाजपा के वेब सेमिनार के बाद जो मसौदा निकल कर आया है.यह काम आउट सोर्स के माध्यम से कराए जाएं उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार हमेशा ही कर्मचारियों के हितों को दरकिनार करती आई है.

भोपालः प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शासकीय कर्मचारियों के हितों को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है. वर्मा ने सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो संदेश के माध्यम से प्रदेश की शिवराज सरकार पर शासकीय कर्मचारियों की नौकरियां खत्म करने के षड्यंत्र करने का आरोप लगाया.

वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने तीन दिन का वेब सेमिनार आयोजित किया जिससे प्रदेश की जनता को यह उम्मीद थी कि तीन दिन के चिंतन के बाद प्रदेश के हित में कुछ अच्छे निर्णय सरकार के द्वारा लिए जाएंगे, लेकिन इस पूरे चिंतन का जो निचोड़ आया है वह शासकीय कर्मचारियों के खिलाफ है तथा प्रदेश की जनता के लिए कोई ऐसी विशेष घोषणा नहीं की गई, जिसकी लोग उम्मीद कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य है की एक अपरिपक्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां बैठा है. वर्मा ने आरोप लगाया कि तीन दिन के भाजपा के वेब सेमिनार के बाद जो मसौदा निकल कर आया है वह यह कि सभी शासकीय पदों को समाप्त कर दिया जाए और यह काम आउट सोर्स के माध्यम से कराए जाएं उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार हमेशा ही कर्मचारियों के हितों को दरकिनार करती आई है.

उन्होंने कहा कि इसका ज्वलंत उदाहरण है जब प्रदेश के 13000 शासकीय स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है, एक और तुगलकी आदेश आया जिसमें सरकार ने कहा कि यदि शासकीय कर्मचारी की 20 वर्ष की नौकरी हो गई हो तो वह रिटायरमेंट ले ले अन्यथा 25 साल में उन्हें हटा दिया जाएगा. इस तरह का घिनौना षड्यंत्र भाजपा की सरकार उन शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कर रही है जिन्होंने सालों साल इस प्रदेश के लिए अपना खून पसीना बहाया.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा