लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः कमलनाथ का सीएम पर पलटवार, 15 वर्ष सिर्फ तमाशा किया, वह आइफा पर सवाल कर रहे 

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 2, 2020 20:08 IST

शिवराज जिन्होंने 15 वर्ष सिर्फ तमाशा किया वो आइफा के आयोजन को तमाशा बता रहे हैं. कमलनाथ ने राजधानीभोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिन शिवराज के राज में प्रदेश की पहचान माफियाओं से थी मिलावट खोरो से थी, उनको तो ऐसे आयोजन तमाशे ही लगेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देयह जनता तय करती है कि क्या तमाशा है और क्या गैर तमाशा है, शिवराज यह तय करने वाले कौन? हमने आइफा के लिए 1 रुपए का भी ना बजट में कोई प्रावधान किया और ना ही कोई आवंटन किया. भाजपा का बिल्ला जेब में लिए घूम रहे अधिकारियों की पोस्टिंग उपचुनाव वाले क्षेत्रों में की जा रही है.

भोपालः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आइफा अवार्ड के आयोजन को तमाशा बताने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि यह जनता तय करती है कि क्या तमाशा है और क्या गैर तमाशा है, शिवराज यह तय करने वाले कौन?

वह शिवराज जिन्होंने 15 वर्ष सिर्फ तमाशा किया वो आइफा के आयोजन को तमाशा बता रहे हैं. कमलनाथ ने राजधानीभोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिन शिवराज के राज में प्रदेश की पहचान माफियाओं से थी मिलावट खोरो से थी, उनको तो ऐसे आयोजन तमाशे ही लगेंगे.

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज इतना झूठ बोलते हैं कि झूठ भी शर्मा जाए. कभी कहते हैं कि आईफा के लिए हमारी सरकार ने पैसे का आवंटन किया, जबकि हमने आइफा के लिए 1 रुपए का भी ना बजट में कोई प्रावधान किया और ना ही कोई आवंटन किया.

कमलनाथ ने कहा कि लोकमिर्नाण मंत्री गोपाल भार्गव ने अपनी विधानसभा क्षेत्र गढ़ाकोटा के स्वास्थ्य केंद्र के दौरे के दौरान खुद देखा कि डाक्टर, नर्स यहां तक की चपरासी तक गायब है. उन्होंने सच को स्वीकार किया, उन्हें बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं आगे भी वे इसी प्रकार सच बोलते रहेंगे.

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा शासकीय तंत्र के भरोसे चुनाव जीतना चाहती है, उसे जनता पर भरोसा नहीं है इसीलिए भाजपा का बिल्ला जेब में लिए घूम रहे अधिकारियों की पोस्टिंग उपचुनाव वाले क्षेत्रों में की जा रही है.

मैं पुलिस से कहना चाहता हूं कि वह अपनी वर्दी की इज्जत रखें और जो अधिकारी भाजपा का बिल्ला जेब में रखकर काम कर रहे हैं, उन्हें भी कहना चाहता हूं कि चिंता ना करें, जनता को गवाह बना कर चुनाव के बाद इन सब से भी हिसाब लूंगा.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानकमलनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा