लाइव न्यूज़ :

विधायकों का सौदा कर लोकतंत्र की हत्या, कांग्रेस ने कहा बिकाऊ नेताओं को जनता सबक सिखाएगी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 13, 2020 18:02 IST

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा है कि गत रविवार को मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न लोधी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. इसके कुछ ही घंटों बाद शिवराज सरकार ने उन्हें मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दे दिया.

Open in App
ठळक मुद्देलोधी को तत्काल मंत्री पद का दर्जा मिलना बता रहा है कि कैसे भाजपा प्रलोभन के दम पर विधायकों का सौदा कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है.यह मतदाताओं के साथ सरासर धोखा है. ऐसी पार्टी और ऐसी बिकाऊ नेताओं को जनता सबक सिखाएगी.जीतू पटवारी ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि शिवराज सरकार कोरोना महामारी को लेकर चिंतित नहीं है.

भोपालः प्रदेश कांग्रेस  ने भाजपा पर आरोप लगाते हुुए कहा है कि भाजपा काली कमाई के दम पर विधायकों का सौदा कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है.

जिस तरह गत रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में आए, विधायक प्रद्युम्न लोधी सिंह लोधी को मंत्री का दर्जा देते हुए, निगम अध्यक्ष  बनाया गया वह मतदाताओं के साथ सरासर धोखा है. ऐसी पार्टी और ऐसी बिकाऊ नेताओं को जनता सबक सिखाएगी.

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा है कि गत रविवार को मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न लोधी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. इसके कुछ ही घंटों बाद शिवराज सरकार ने उन्हें मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दे दिया.

पटवारी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के विधायक प्रद्युम्न लोधी को तत्काल मंत्री पद का दर्जा मिलना बता रहा है कि कैसे भाजपा प्रलोभन के दम पर विधायकों का सौदा कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है. यह मतदाताओं के साथ सरासर धोखा है. ऐसी पार्टी और ऐसी बिकाऊ नेताओं को जनता सबक सिखाएगी.

जीतू पटवारी ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि शिवराज सरकार कोरोना महामारी को लेकर चिंतित नहीं है. आम जनता मरती है तो मरे प्रदेश सरकार सिर्फ बातें कर रही है जबकि प्रदेश में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा