लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार, दो दर्जन बनेंगे मंत्री, सीएम शिवराज पहुंचे दिल्ली, अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलेंगे

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 28, 2020 17:33 IST

जानकार सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्री कल दिल्ली से वापस भोपाल आएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री को छोड़कर कुल 5 मंत्री हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा करने आज दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो गए. नए मंत्रियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए लगभग नौ पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों को शरीक किया जा सकता है. भाजपा के अपने आधा दर्जन वरिष्ठ पूर्व मंत्रियों के साथ ही लगभग इतने ही नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं.

भोपालः मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार और मंगलवार में हो जाएगा. इस विस्तार में 2 दर्जन मंत्री बनाए जाने की संभावना है.

अभी राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री को छोड़कर कुल 5 मंत्री हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा करने आज दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो गए. जानकार सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्री कल दिल्ली से वापस भोपाल आएंगे.

मंत्रिमंडल में शरीक होने वाले नए मंत्रियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए लगभग नौ पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों को शरीक किया जा सकता है. इसके साथ ही भाजपा के अपने आधा दर्जन वरिष्ठ पूर्व मंत्रियों के साथ ही लगभग इतने ही नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं.

जानकार सूत्रों के अनुसार कांग्रेस से भाजपा में आए सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी के साथ ही पूर्व विधायक राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, एंदल सिंह कंसाना, हरदीप डंग, रणवीर जाटव और बिसाहूलाल सिंह मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं.

रामपाल सिंह और भूपेंद्र सिंह ठाकुर को मंत्री बनाया जा सकता है

भाजपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के साथ ही पूर्व मंत्री विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, यशोधरा राजे, राजेंद्र शुक्ला, रामपाल सिंह और भूपेंद्र सिंह ठाकुर को मंत्री बनाया जा सकता है. इसके साथ हीपूर्व मंत्री संजय पाठक, अजय विश्नोई, नागेंद्र सिंह नागोद, जगदीश देवड़ा, बृजेंद्र सिंह और हरिशंकर खटीक को भी मंत्री बनाए जाने पर विचार किया जा सकता है.

राजधानी भोपाल से पूर्व राज्य मंत्री विश्वास सांरग और विधायक रामेश्वर शर्मा को मंत्री बनाया जा सकता है. वही इंदौर से रमेश मेंदोला और मालिनी गौड़ में से कोई एक मंत्री बन सकता है. इसके साथ ही उज्जैन के विधायक डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा के भतीजे सुरेन्द्र पटवा का नाम भी मंत्री बनने की संभावित सूची में है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानउज्जैनइंदौरभोपालज्योतिरादित्य सिंधियाकमलनाथकांग्रेसअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा