लाइव न्यूज़ :

एमपी में 27 सीट पर उपचुनावः भाजपा ने लगाया जोर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री दौरे पर

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 29, 2020 18:44 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 30 एवं 31 अगस्त को ग्वालियर, मुरैना एवं भिण्ड जिले के प्रवास पर रहेंगे. प्रदेश भाजपा के द्वारा जारी 30 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री तोमर रविवार को प्रात: 9.30 बजे ग्वालियर से मुरैना के लिए प्रस्थान करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देमुरैना में प्रात: 11 बजे अम्बाह, दोपहर 12.30 बजे दिमनी, दोपहर 2 बजे जौरा, दोपहर 3.30 बजे सुमावली एवं सायं 5 बजे मुरैना विधानसभा की बैठक को संबोधित करेंगे.31 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर प्रात: 11 बजे ग्वालियर से मालनपुर, भिण्ड के लिए प्रस्थान करेंगे.दोपहर 12 बजे गोहद और 2 बजे मेहगांव विधानसभा के प्रमुख कार्यकतार्ओं की बैठक में भाग लेंगे.  

भोपालः मध्य प्रदेश में विधानसभा के 27 क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए भले ही तारीख का एलान न हुआ हो, पर राजनीति दल पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर रहे हैं.

इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 30 एवं 31 अगस्त को ग्वालियर, मुरैना एवं भिण्ड जिले के प्रवास पर रहेंगे. प्रदेश भाजपा के द्वारा जारी 30 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री तोमर रविवार को प्रात: 9.30 बजे ग्वालियर से मुरैना के लिए प्रस्थान करेंगे.

मुरैना में प्रात: 11 बजे अम्बाह, दोपहर 12.30 बजे दिमनी, दोपहर 2 बजे जौरा, दोपहर 3.30 बजे सुमावली एवं सायं 5 बजे मुरैना विधानसभा की बैठक को संबोधित करेंगे. सभी बैठकें मुरैना के होटल कंसाना ग्रैंड में आयोजित होगी.

कार्यक्रम के अनुसार 31 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर प्रात: 11 बजे ग्वालियर से मालनपुर, भिण्ड के लिए प्रस्थान करेंगे. नेताद्वय मालनपुर भिंड पहुँचकर होटल मनहर में दोपहर 12 बजे गोहद और 2 बजे मेहगांव विधानसभा के प्रमुख कार्यकतार्ओं की बैठक में भाग लेंगे.  

बैठक के पश्चात नेताद्वय ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे. ग्वालियर पहुँचकर शर्मा एवं तोमर दोपहर 3.30 बजे होटल तानसेन में डबरा विधानसभा के प्रमुख कार्यकतार्ओं की बैठक में भाग लेंगे. गौरतलब है कि जिन 27 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव प्रस्तावित हैं, उनमें से 16 क्षेत्र, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं. इसी लिए इस क्षेत्र में भाजपा लगातार जोर लगा रही है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशउपचुनावभोपालशिवराज सिंह चौहानज्योतिरादित्य सिंधियानरेन्द्र सिंह तोमर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा