लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh by election 2020: भाजपा को झटका, पूर्व सांसद प्रेमचंद्र गुड्डू के बाद पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला ने थामा हाथ

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 5, 2020 15:43 IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से बगावत कर शिवराज सरकार में मंत्री बने तुलसी सिलावट और गोविन्द सिंह के साथ तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देशुक्ला के द्वारा कांग्रेस का दामन फिर थामने के पूर्व सांसद प्रेमचंद्र गुड्डू अपने बेटे और भतीजे के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ चुके हैं. कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद बालेन्दु शुक्ला ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि उनकी और मेरी कभी नहीं बनी.

भोपालः मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने दल बदल का काम तेज कर दिया है.  मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला ने आज फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली.

बालेन्दु शुक्ला के द्वारा कांग्रेस का दामन फिर थामने के पूर्व सांसद प्रेमचंद्र गुड्डू अपने बेटे और भतीजे के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ चुके हैं. यही नहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से बगावत कर शिवराज सरकार में मंत्री बने तुलसी सिलावट और गोविन्द सिंह के साथ तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम चुके हैं.

आने वाले दिनों में लगता है कि यह सिलसिला और तेज चलने वाला है. भाजपा ने मेरी उपयोगिता नहीं की, कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद बालेन्दु शुक्ला ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि उनकी और मेरी कभी नहीं बनी.

भाजपा में मुझे सम्मान मिला लेकिन मेरी राजनीतिक उपयोगिता भाजपा ने कभी नहीं की. कांग्रेस में मेरी उपयोगिता कैसे होगी इसका तय कांग्रेस पार्टी तय करेगी. गौरतलब है कि  माधवराव सिंधिया के जीवित रहने तक  बालेन्दु शुक्ला का सिंधिया परिवार से निकटता का रिश्ता था, लेकिन उनके निधन के बाद से महल से उनकी दूरी सी हो गई थी.

इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था, मगर भाजपा में लंबे समय से उपेक्षा होते देख अब उन्होंने फिर कांग्रेस का दामन थामा है. माना जा रहा है कि शुक्ला को कांग्रेस ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट भी दे सकती है. 

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधियाकमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा