लाइव न्यूज़ :

शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार कल, 25 से 28 मंत्री होंगे शामिल, जानिए कौन-कौन विधायक बनेंगे मिनिस्टर

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 1, 2020 14:43 IST

मध्य प्रदेश शिवराज के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज किल कोरोना कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए इस बात की पुष्टि की मंत्रिमंडल का कल विस्तार हो रहा है. बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के विस्तार में 25 से लेकर 28 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसंवैधानिक व्यवस्था है उसके मुताबिक राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री को मिलाकर अधिकतम 35 सदस्य हो सकते हैं. इस तरह मंत्रिमंंडल में अधिकतम 29 नए लोगों को शामिल किया जा सकता है.राज्य में अभी मुख्यमंत्री के अलावा पांच मंत्री हैं. भाजपा के पुराने और नए चेहरों को मिलाकर 15 से 18 लोगों को शपथ दिलाई जा सकती है, इसमें ज्यादातर नए चेहरे हो सकते है.

भोपालः शिवराज मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार कल यानी 2 जुलाई को होने जा रहा है. विस्तार में 25 से 28 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विस्तार में शामिल किया जा रहे नामों की मंजूरी दे दी हैं.

मध्य प्रदेश शिवराज के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज किल कोरोना कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए इस बात की पुष्टि की मंत्रिमंडल का कल विस्तार हो रहा है. बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के विस्तार में 25 से लेकर 28 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं. वहीं मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कहा कि मंथन से अमृत ही निकलता हैं, विष तो शिव पी जाते हैं.

राज्य में अभी मुख्यमंत्री के अलावा पांच मंत्री हैं. जो संवैधानिक व्यवस्था है उसके मुताबिक राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री को मिलाकर अधिकतम 35 सदस्य हो सकते हैं. इस तरह मंत्रिमंंडल में अधिकतम 29 नए लोगों को शामिल किया जा सकता है.

सूत्रों के अनुसार विस्तार में सिंधिया समर्थक 9-10 लोगों को शामिल किया जा सकता है

जानकार सूत्रों के अनुसार विस्तार में सिंधिया समर्थक 9-10 लोगों को शामिल किया जा सकता है. जिनमें सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी,  पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी, पूर्व विधायक राज्यवर्धन सिंह, पूर्व विधायक रणबीर जाटव के साथ ही सिंधिया के साथ ही कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आए पूर्व विधायक एंदल सिंह कंसाना, पूर्व विधायक हरदीप सिंह डंग, और पूर्व विधायक बिसाहूलाल सिंह  के नाम भी तय है. वैसे यह तीनों लोग सिंधिया समर्थक नहीं हैं.

इसके अलावा भाजपा के पुराने और नए चेहरों को मिलाकर 15 से 18 लोगों को शपथ दिलाई जा सकती है, इसमें ज्यादातर नए चेहरे हो सकते है. प्रदेश भाजपा के पुराने चेहरों पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह, पूर्व लोकनिर्माण मंत्री रामपाल सिंह, पूर्व शिक्षामंत्री विजय शाह, पूर्व सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व खाद्य मंत्री पारस जैन जैसे नामों पर संशय बना हुआ है.

जिन नए चेहरों को लिए जाने की संभावना है. उसमें राजधानी भोपाल से रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री,और विश्वास सारंग में से कोई एक-दो वहीं इंदौर से रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर और मालनी गौड में से कोई एक या दो, उज्जैन से डा. मोहन यादव को स्थान मिल सकता है. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभोपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधियाकांग्रेसजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा