लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ सत्ता में आते ही वल्लभ भवन में हो गए थे क्वारंटाइन, कभी बाहर निकले ही नहीं, मप्र के गृह मंत्री का तंज

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 28, 2020 17:05 IST

कर्ज माफी का वादा पूरा न कर पहले किसानों को दर्द दिया अब पेन ड्राइव जारी कर झूठा दावा कर रही है। वो ये नौटंकी करने के बजाय सिर्फ ये बताए कि आखिर किस गांव के 4 किसानों का 2-2 लाख का कर्ज 10 दिन में माफ हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की पेनड्राइव पर भी हमला बोला जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कल उनकी सरकार के द्वारा की गई किसानों की ऋण माफी का विवरण था.दो लाख रुपए का कर्ज माफ किया हो. विपक्षी बंद कमरे में ही बैठक करते हैं.जब वे 15 साल विपक्ष में थे तब भी उन्होंने भानुमति के कुनबे को जोड़कर सरकार बनाई तो अब कहाँ से प्रचंड बहुमत पा लेंगे विपक्षी.

भोपालः मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने फिर कांग्रेस की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पहले तो किसानों के बीच जाते नहीं, अब कांग्रेस के नेता नाटक कर रहे हैं. कोरोना अब आया, लेकिन कमलनाथ सत्ता में आते ही वल्लभ भवन में क्वारंटाइन हो गए थे.

गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की पेनड्राइव पर भी हमला बोला जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कल उनकी सरकार के द्वारा की गई किसानों की ऋण माफी का विवरण था. उन्होंने कहा कि ये पेनड्राइव, ट्वीटर और टीवी की सरकार थी. वो किसानों के खेत तक पहुंच जाएं और चार किसानों के कंधों पर हाथ रखकर बोले कि इनका दो-दो लाख रुपए का कर्ज माफ कर दिया था तो अच्छा लगे.

उन्होंने पहले भी ऐसा ही बंडल जारी कर दिया था. उन्होंने कहा कि ये पहले पेन देते हैं, फिर ड्राइव की बात करते हैं. पूरी पेनड्राइव में एक नाम निकालकर दिखा दें, जिसका दो लाख रुपए का कर्ज माफ किया हो. विपक्षी बंद कमरे में ही बैठक करते हैं.

फीडबैक उनसे लेते हैं जो कभी जनता के बीच गए ही नहीं. अगले डेढ़ महीने में सब पता चल जाएगा. जब वे 15 साल विपक्ष में थे तब भी उन्होंने भानुमति के कुनबे को जोड़कर सरकार बनाई तो अब कहाँ से प्रचंड बहुमत पा लेंगे विपक्षी. विपक्षी किसान हितैषी होने का केवल स्वांग भर रहे हैं. 15 महीने में कोई गया था क्या किसी के खेत पर. हमारे कृषि मंत्री कमल पटेल खेत-खेत जा रहे हैं.

डा मिश्रा ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में थी तब  किसानों के बीच गई नहीं, अब कांग्रेस के नेता नाटक कर रहे हैं. कोरोना अब आया, लेकिन कमलनाथ सत्ता में आते ही वल्लभ भवन में क्वारंटाइन हो गए थे. ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह के भाई का बिजली कनेक्शन काटे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रद्युमन सिंह अब भाजपा सरकार के मंत्री है, कानून का राज है. जो गलत होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी.  फिर चाहे मंत्री के संबंधी हो या आम जन.  यहाँ कानून का राज है और कानून का राज ही चलेगा.  

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशभोपालकांग्रेसकमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा