लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस वह विद्यालय, जहां फर्स्ट तो हेडमास्टर का बेटा ही आएगा, नरोत्तम मिश्रा का तंज, टूटी है, बिखरी है, दोष किसी पर मत डालो

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 24, 2020 16:38 IST

प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने  कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर उठे सवालों पर कहा कि  कांग्रेस में बहुत सारे योग्य उम्मीदवार है, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, रेहान वाड्रा कई योग्य उम्मीदवार है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के कार्यकतार्ओं को यह समझना जरूरी है कि कांग्रेस वो विद्यालय है, जहां कार्यकर्ता कितना ही पढ़े, लेकिन फर्स्ट तो हेडमास्टर का बेटा ही आएगा. सिंधिया के विरोध पर उन्होने कहा कि ये सभी विरोध सिर्फ कांग्रेस के इस्पांसर कार्यक्रम है और कुछ नहीं.वास्तव में कांग्रेस अब बिखर गई है. इसलिए अपना दोष दूसरों पर डाल रही है.

भोपालः मध्य प्रदेश के गृह और जेल मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर दिल्ली में चली उठापटक पर कहा कि कांग्रेस वह विद्यालय है, जहां बाकि विद्यार्थी कितनी भी परफार्म कर ले, फर्स्ट तो हेडमास्टर का बेटा ही आएगा.

प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने  कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर उठे सवालों पर कहा कि  कांग्रेस में बहुत सारे योग्य उम्मीदवार है, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, रेहान वाड्रा कई योग्य उम्मीदवार है. तो कांग्रेस के कार्यकतार्ओं को यह समझना जरूरी है कि कांग्रेस वो विद्यालय है, जहां कार्यकर्ता कितना ही पढ़े, लेकिन फर्स्ट तो हेडमास्टर का बेटा ही आएगा.

उन्होंने कहा कि वास्तव में कांग्रेस अब बिखर गई है. इसलिए अपना दोष दूसरों पर डाल रही है. वहीं सिंधिया के विरोध पर उन्होने कहा कि ये सभी विरोध सिर्फ कांग्रेस के इस्पांसर कार्यक्रम है और कुछ नहीं. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर किए गए ट्वीट पर गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने सिंधिया को धोखा दिया है. धोखा देकर पहले वो खुद मुख्यमंत्री बन गए. इसलिए उन्हें लग रहा है कि भाजपा में भी ऐसा हुआ है कि सुंदर मोड़ा देखकर बुजुर्ग से शादी कर दी.

ग्वालियर में ज्यातिरादित्य सिंधिया के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि ये सभी प्रायोजित कार्यक्रम का हिस्सा है. इंतजार कीजिए हम बताएगें समर्थन किसके साथ है और विरोध किसका है.

 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीराहुल गांधीशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा