लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: सिंधिया और इमरती देवी के बाद एक टीआई के वायरल ऑडियो विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस हमलावर

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 13, 2020 14:53 IST

मध्य प्रदेश में इन दिनों वायरल ऑडियो और वीडियो ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन सबके बीच कांग्रेस हमलावर है और कह रही है ये ही भाजपा की चाल और चरित्र बता रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में वायरल ऑडियो-वीडियो की राजनीति ने पकड़ा तूलइमरती देवी के बाद एक टीआई के वायरल ऑडियो से शुरू हुआ नया विवाद, कांग्रेस ने की जांच की मांग

मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों ऑडियो और वीडियो के वायरल होने का दौर है. इससे भाजपा की परेशानियां बढ़ रही हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के ऑडियो और वीडियो के वायरल होंने के बाद अब पूर्व मंत्री इमरती देवी और एक टीआई के ऑडियो वायरल हो रहे हैं. इन्हे लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है.

पूर्व महिला कल्याण मंत्री इमरती देवी वायरल ऑडियो में अपने एक पूर्व समर्थक धर्मेन्द्र बघेल को ट्रांसफार्मर और ट्यूबबेल लगाने के मुद्दे पर आंख फोड़ने की धमकी देते हुए सुनाई दे रही हैं.  संवाददाताओं ने जब इमरती देवी कथित ऑडियो के बारे में बातचीत की तो उन्होंने कहा कि धर्मेन्द्र बघेल बदतमीजी कर रहा था. आंख फोड़ने की बात मैंने नहीं उसने की थी.

थाना प्रभारी के वायरल ऑडियो पर विवाद

मध्यप्रदेश में जो दूसरा ऑडियो वायरल हो रहा है. उसमें भिंड जिले में टीआई राजकुमार शर्मा को एक पूर्व विधायक से बातचीत करते हुए बताया गया है. इस बातचीत में टीआई शर्मा से जब पूर्व विधायक पूछता है कि वह दतिया क्यों तबादला नहीं करा लेते? इस पर शर्मा कहते हैं कि मंत्री (गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा) की कथनी करनी में अंतर है. 

इसके बाद टीआई यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया मुझे लहार (पूर्व मंत्री डा. गोविन्द सिंह के क्षेत्र) ले जा रहे हैं. इस पर ऑडियो में बातचीत करते हुए व्यक्ति पूछते हैं कि गोविन्द सिंह के खिलाफ महाराज ले जा रहे हैं. इसके बाद ऑडियो कॉल में दूसरी बातें होंने लगती हैं.

इन दोनों ही ऑडियो के वायरल होंने के बाद कांग्रेस हमलवार हो गई है. टीआई के ऑडियो में उल्लेखित पूर्वमंत्री डा. गोविन्द सिंह कहते हैं कि ऑडियो की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. 

उन्होंने इस बारे में महानिदेशक पुलिस विवेक जौहरी को भी पत्र लिखा है. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना कहते हैं कि वायरल हो रहे ऑडियो और वीडियो भाजपा की चाल और चरित्र बता रहे हैं. हम इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएंगे.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा