लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh ki khabar: विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने दिया इस्तीफा, गोपाल भार्गव होंगे प्रोटेम स्पीकर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 24, 2020 12:33 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने इस्तीफा उपाध्यक्ष हिना कांवरे को दिया है। ट्वीट कर कहा कि मैं नैतिकता के आधार पर अध्यक्ष, मध्य प्रदेश विधानसभा के पद से त्यागपत्र देता हूँ।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा विधानसभा की उपाध्यक्ष को संबोधित करते हुए दिया है। राज्यपाल लालजी टंडन प्रोटेम स्पीकर की घोषणा कर सकत हैं। गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है।

भोपालः मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने सोमवार आधी रात को इस्तीफा दे दिया। प्रजापति ने इस्तीफा उपाध्यक्ष हिना कांवरे को दिया है। ट्वीट कर कहा कि मैं नैतिकता के आधार पर अध्यक्ष, मध्य प्रदेश विधानसभा के पद से त्यागपत्र देता हूँ।

विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा विधानसभा की उपाध्यक्ष को संबोधित करते हुए दिया है। प्रजापति ने इस्तीफा नैतिकता के आधार पर देना बताया है। राज्यपाल लालजी टंडन प्रोटेम स्पीकर की घोषणा कर सकत हैं। गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है।

मप्र : नई भाजपा सरकार ने सदन में ध्वनिमत से हासिल किया विश्वास मत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद, शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विश्वास मत हासिल किया। विधानसभा में भाजपा सरकार ने विश्वास मत ध्वनिमत के जरिए हासिल किया। हालांकि इस दौरान सदन में विपक्षी दल कांग्रेस का कोई विधायक उपस्थित नहीं था।

सदन की संक्षिप्त बैठक में चौहान ने एक पंक्ति का विश्वास प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन में उपस्थित सत्ता पक्ष के विधायकों ने ध्वनिमत से अपना समर्थन दिया। स्पीकार की कुर्सी पर विराजमान वरिष्ठ विधायक जगदीश देवड़ा द्वारा विश्वास मत पारित करने की घोषणा के बाद सदन की कार्यवाही 27 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले मंगलवार सुबह को भाजपा ने एक अपने विधायकों को व्हिप जारी कर विश्वास मत के पक्ष में मत देने का कहा था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति एवं उपाध्यक्ष हिना कांवरे द्वारा इस्तीफा देने के कारण भाजपा के वरिष्ठ विधायक जगदीश देवडा अध्यक्ष की आसंदी पर विराजमान हुए और सदन की कार्यवाही की।

उन्होंने दावा किया कि सदन में कुल 112 सदस्यों ने ध्वनि मत से चौहान का समर्थन किया। इनमें भाजपा के सदस्यों के अलावा, बसपा, सपा एवं निर्दलीय विधायक शामिल थे। इस प्रकार शिवराज सिंह चौहान की नेतृत्व वाली, प्रदेश की नई भाजपा सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद सदन की कार्यवाही को 27 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। मिश्रा ने बताया कि 27 मार्च को लेखानुदान पेश किया जाएगा। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा