लाइव न्यूज़ :

'भगवान कृष्ण ने दिया है कोरोना', कांग्रेस नेता ने कोविड-19 के लिए भगवान को बताया जिम्मेदार

By स्वाति सिंह | Updated: June 29, 2020 20:30 IST

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना श्रीकृष्ण और गीता का संदर्भ देते हुए कहा, 'गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि वे ही दुनिया के निर्माता, पालनकर्ता और संहारकर्ता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने एक विवादित बयान के चलते चर्चा में आए हैंसूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने ही कोरोना भेजा है।

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने एक विवादित बयान के चलते चर्चा में आए हैं। दरअसल, सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने ही कोरोना भेजा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 'क' से कृष्ण होता है और 'क' से ही कोरोना होता है। उनके इस बयान के बाद दो दिन पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद धस्माना की जमकर आलोचना हो रही है।

धस्माना ने यह बयान एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में दिया था। साथ ही उन्होंने श्रीकृष्ण और गीता का संदर्भ देते हुए कहा, 'गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि वे ही दुनिया के निर्माता, पालनकर्ता और संहारकर्ता हैं। उन्होंने ही कोरोना दिया है। 'क' से कृष्ण होता है और 'क' से ही कोरोना होता है।'

आलोचना के बाद सूर्यकांत धस्माना ने बयान पर दी सफाई

आलोचना के बाद उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, 'मैंने ये कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि इस सृष्टि का रचयिता, पालनकर्ता और संहारकर्ता मैं हूं। मैंने अपने जीवन में, वचन में, कर्म में और साधना में गीता को उतार रखा है इसलिए उसी का उदाहरण हमेशा देता हूं। इसी तरह कहीं कोरोना का संदर्भ आ गया तो मैने यही कहा कि कोरोना भगवान कि बिना मर्जी के आ गया क्या? इस संसार में तो जो भी होगा, हानि-लाभ, जीवन-मरण सब ईश्वर के हाथ में है। कोई इसका खंडन कर दे। तुलसीदास की कही इस चौपाई का खंडन कर दे कोई। मैं यही कह रहा था, पता नहीं किस तरह से मैनिपुलेट कर दिया।'

 बता दें कि धस्माना चारधाम यात्रा शुरू करने के फैसले पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कोरोना संकट में धार्मिक गतिविधियों को शुरू करने को लेकर ऐतराज जताया था। उत्‍तराखंड में एक जुलाई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा के लिए स्‍टैंडर्ड ऑप‍रेटिंग प्रोसीडर यानि SOP जारी कर दी गई है। इस यात्रा में सिर्फ राज्‍य के लोग ही शामिल हो पाएंगे। इसके लिए E-pass जारी किए जाएंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा