लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह के बेटे की चुनौती पर उमा भारती ने कहा-चुनाव लड़ने नहीं, प्रचार करने जरूर आऊंगी भोपाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 29, 2019 05:51 IST

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भोपाल से दिग्विजय सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से लगातार सिंह पर हमला बोल रही है. उमा भारती ने आज दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह द्वारा बुधवार को उमाभारती को भोपाल से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी, इस पर उमा भारती ने आज ट्वीट कर उसका जवाब दिया है.

Open in App

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज फिर पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है. उन्होंने दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह द्वारा उमा भारती को भोपाल से चुनाव लड़ने की दी चुनौती को लेकर कहा कि वे चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि चुनाव प्रचार करने जरुर भोपाल आएंगी. उन्होंने कहा कि दिग्जिवय सिंह को तो कोई भी भाजपा का कार्यकर्ता भोपाल से हरा देगा.

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भोपाल से दिग्विजय सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से लगातार सिंह पर हमला बोल रही है. उमा भारती ने आज दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह द्वारा बुधवार को उमाभारती को भोपाल से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी, इस पर उमा भारती ने आज ट्वीट कर उसका जवाब दिया है. भारती ने कहा कि दिग्विज सिंह के पुत्र और मेरे भतीजे जयवर्धन सिंह ने मुझे भोपाल से दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है, उन्हें तो भाजपा को कोई भी कार्यकर्ता हरा देगा. इसलिए मंै भोपाल चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि चुनाव प्रचार करने जरुर आऊंगी. भोपाल की जनता को दिग्विजय सिंह की बातों का स्मरण जरुर कराऊंगी.

उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा है कि यह तो अच्छा हुआ कि भोपाल की जनता के साथ अन्याय करने वाले खुद जनता के दरबार में पेश हो जाएंगे अब भोपाल संसदीय क्षेत्र के नागरिक प्रचंड मतों से उन्हें हराकर बदला चुकाएगी. उमा ने कई ट्वीट किए और अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल के दौरान जो योजनाओं का क्रियांवयन किया उनका भी उल्लेख किया है.

कमजोर प्रत्याशी साबित होंगे शिवराज

शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता इंद्रेश गजभिए ने कहा कि भोपाल लोकसभा सीट पर शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के सामने कमजोर प्रत्याशी साबित होंगे. दिग्विजय सिंह एक मजबूत उम्मीदवार हैं, उनके खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मैदान में उतारना चाहिए. पत्रकारों से चर्चा करते हुए गजभिए ने कहा कि उन्होंने इस आशय का पत्र भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लिखा है. गजभिए ने बताया कि उन्होंने खुद भी बालाघाट और देवास संसदीय क्षेत्र से अपने टिकट के लिए दावेदारी की है, मगर पार्टी ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावउमा भारतीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा