लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव को लेकर लेकर सतर्क हुई कांग्रेस, राज्यों में की संभावित गठबंधन पर चर्चा

By भाषा | Updated: September 26, 2018 00:36 IST

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुखों समेत राज्य कांग्रेस के नेताओं से प्रदेश स्तर पर दूसरे दलों के साथ गठबंधन के लिये चर्चा की जिससे भाजपा के खिलाफ संयुक्त रूप से चुनाव लड़ा जा सके। 

Open in App

नई दिल्ली, 26 सितंबर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने 2019 के आम चुनाव में समान विचारधारा वाले दलों से संभावित गठजोड़ के लिये मंगलवार को राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से बात की। 

इन चार राज्यों में से राजस्थान और तेलंगाना में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुखों समेत राज्य कांग्रेस के नेताओं से प्रदेश स्तर पर दूसरे दलों के साथ गठबंधन के लिये चर्चा की जिससे भाजपा के खिलाफ संयुक्त रूप से चुनाव लड़ा जा सके। 

सूत्रों ने कहा कि इन राज्यों के नेताओं ने अपने राज्य में जीत के लिये संभावित गठजोड़ पर अपनी राय व्यक्त की और शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व से ऐसे दलों से बातचीत करने को कहा।

अगले आम चुनाव में भाजपा से मुकाबला के लिए कांग्रेस प्रत्येक राज्य में गठबंधन बनाने की कोशिश कर रही है। 

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपनी पसंद से अवगत करा दिया है। अहमद पटेल, ए के एंटनी, गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत समेत वरिष्ठ नेताओं का एक समूह प्रदेश पार्टी नेताओं के साथ ऐसी चर्चा कर रहा है। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा