लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिम बंगाल में आम चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 14, 2018 00:30 IST

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई राज्य में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के पक्ष में है,जबकि भाजपा को उखाड़ फेंकने की अपनी मुहिम के तहत पार्टी देश के अन्य हिस्सों में विभिन्न क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर रही है.

Open in App

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई राज्य में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के पक्ष में है,जबकि भाजपा को उखाड़ फेंकने की अपनी मुहिम के तहत पार्टी देश के अन्य हिस्सों में विभिन्न क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर रही है.

पश्चिम बंगालकांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने बताया कि कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने अपने विचार से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अवगत करा दिया है और इस मुद्दे पर अंतिम फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का नेतृत्व करेगा. अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में जाने से कांग्रेस को पहले ही झटका लग चुका है.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उसकी बंगाल इकाई का मानना है कि माकपा या तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन पार्टी के लिए, दीर्घकालिक हित में नहीं होगा और इस तरह की संभावना राज्य में भविष्य में सिर्फ पार्टी के आधार को खत्म करेगी. मित्रा ने कहा, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अपनी बैठक के दौरान मैंने स्पष्ट रूप से उनसे कहा कि अच्छा होगा अगर हम अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ें.

संभव है हम कई सीटें नहीं जीत सकें लेकिन भविष्य में हमारी पार्टी का बंगाल में अस्तित्व बना रहेगा. मित्रा ने कहा, तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन कर संभव है कि हम अधिक सीटें जीतें, लेकिन इससे यही सुनिश्चित होगा कि कांग्रेस का बंगाल में अस्तित्व खत्म हो जाएगा क्योंकि तृणमूल हमारे विधायकों और निर्वाचित प्रतिनिधियों को फंसाने की जुगत में है.

राज्य के कांग्रेस नेताओं के अनुसार माकपा नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन करने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा और इससे सीटें जीतना भी सुनिश्चित नहीं होगा क्योंकि वाम दल खुद राज्य में अपनी जड़ बचाने की जद्दोजहद में है.

टॅग्स :राहुल गांधीपश्चिम बंगाललोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा