लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी की, दिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे चुनाव

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 24, 2019 01:01 IST

कर्नाटक में 18, मध्यप्रदेश में 9, महाराष्ट्र में एक, उत्तर प्रदेश में 3, उत्तराखंड में 5 और मणिपुर में 2 उम्मीदवार घोषित किये गए हैं।

Open in App

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और मणिपुर में लोकसभा की 38 सीटों के लिए शनिवार को उम्मीदवार के नाम घोषित किए हैं। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से शनिवार रात जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है।

 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को राज्य की नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण एक बार फिर से नांदेड़ से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली को कर्नाटक की चिकबल्लापुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

वहीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्य की गुलबर्गा सीट से फिर पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता बी. सी. खंडूरी के बेटे मनीष को गढ़वाल संसदीय सीट से टिकट दिया है। कर्नाटक में 18, मध्यप्रदेश में नौ, महाराष्ट्र में एक, उत्तर प्रदेश में तीन, उत्तराखंड में पांच और मणिपुर में दो उम्मीदवार घोषित किये गए हैं।

पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की यह आठवीं सूची जारी की है। इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए सात बार में कुल 182 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

 (भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसडिजिटल इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा