लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश की भोपाल सीट पर पिछले 30 साल से है भाजपा का कब्जा, इस बार बड़ी चुनौती

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 14, 2019 16:14 IST

इस समय भाजपा के आलोक संजर भोपाल के सांसद हैं। पिछले 8 चुनावों में यहां पर सिर्फ भाजपा ने ही अपना परचम लहराया है। लेकिन विधान सभा चुनाव 2018 में भाजपा की हार के बाद यहां पर लोकसभा सीट जीतना एक चुनौती की तरह सामने आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल लोकसभा सीट पर पहली बार साल 1957 में चुनाव हुआ थाभाजपा के दबदबे वाली सीट मानी जाती है भोपाल लोकसभा सीटसाल 1984 के बाद से कांग्रेस इस सीट पर एक भी लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाई

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की लोकसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक है। इस सीट पर पिछले 30 साल से भाजपा का कब्जा है। वर्तमान में भोपाल लोकसभा सीट को भाजपा के दबदबे वाली सीट माना जाता है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए इस सीट को बचाना एक बड़ी चुनौती है।

इस समय भाजपा के आलोक संजर भोपाल के सांसद हैं। पिछले 8 चुनावों में यहां पर सिर्फ भाजपा ने ही अपना परचम लहराया है। लेकिन विधान सभा चुनाव 2018 में भाजपा की हार के बाद यहां पर लोकसभा सीट जीतना एक चुनौती की तरह सामने आ रहा है।

पहली बार साल 1957 में चुनाव हुआ था चुनाव

भोपाल लोकसभा सीट पर पहली बार साल 1957 में चुनाव हुआ था। इस समय कांग्रेस की मैमुना सुल्तान ने जीत हासिल की थी। इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में भी मैनुना ही जीती थीं। लेकिन साल 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी के बाद से कांग्रेस इस सीट पर एक भी लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाई। इसके बाद हुए 8 लोकसभा चुनाव में लगातार भाजपा के प्रत्याशी ने ही जीत दर्ज की। 

आखिरी बार 1984 में जीती थी क्रांग्रेस

भोपाल गैस त्रासदी के एक महीने पहले नवंबर 1984 में आखिरी बार इस सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इस समय कांग्रेस के केएन प्रधान विजयी हुए थे। लेकिन वर्तमान समय में इस सीट पर भाजपा का कब्जा है।

पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं सांसद

यह सीट इस लिए भी अहम मानी जाती है क्योंकि इस पर पूर्व राष्ट्रपति और राज्य के पूर्व सीएम शंकर दयाल शर्मा भी सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 1971 और 1980 के लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराया था। लेकिन 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में वे भारतीय लोकदल के आरिफ बेग के हाथों हार गए थे।

भाजपा ने 1989 में दर्ज की थी पहली बार जीत

भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा ने साल 1989 में पहली बार जीत दर्ज की थी। इस समय भाजपा सुशील चंद्र वर्मा ने जीत हासिल की थी और उन्होंने लगातार 4 बार यह चुनाव जीता। सुशील चंद्र मध्य प्रदेश के पहले ऐसे सांसद हैं जो लगातार 4 बार चुने गए।

8 विधानसभा सीटों वाला है भोपाल क्षेत्र

भोपाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। इन 8 सीटों में भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल उत्तर, भोपाल मध्य, हुजूर, बेरसिया, सीहोर, गोविंदपुरा और नरेला शामिल है। इन सीटों में से 5 पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस का कब्जा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभयावह हादसे के चार दशक, नहीं सीखे सबक

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतविश्वरंग 2025: प्रतिभागियों और दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से जोड़ा

भारतकानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी, सीएम मोहन यादव बोले-कानून सबके लिए

भारतपंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर भोपाल के कटारा-बर्रई में बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा