लाइव न्यूज़ :

Lockdown: प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार से प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का इंतजाम करने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: April 19, 2020 16:42 IST

प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर डरे हुए हैं और राशन एवं पैसा खत्म हो जाने के कारण वे अपने घर वापस आना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने कहा कि छात्रों की तरह योगी सरकार को मजदूरों को भी वापस राज्य लाने के बारे में सोचना चाहिए।प्रियंका गांधी ने कहा कि मजदूरों की मदद करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार से लॉकडाउन (बंद) के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस भेजने के लिये पुख्ता योजना बनाने का अनुरोध किया है। कांग्रेस नेता ने एक वीडियो संदेश में उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार से अपील की है कि प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुंचने में मदद के लिए योजना बनायी जाये।

उन्होंने कहा कि इसके लिये एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करके हेल्पलाइन शुरु करने की जरूरत है। जिससे राज्य से बाहर विभिन्न स्थानों पर फंसे मजदूर मदद हासिल कर सकें। गांधी ने कहा, ‘‘प्रवासी मजदूर हमारे अपने लोग हैं। उनकी मदद करना, हम सबकी जिम्मेदारी है। इस प्रकार से हम उन्हें परेशानी में नहीं छोड़ सकते हैं, हमें उनकी समस्या का कोई समाधान निकालना ही होगा।’’

उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह करती हूं कि एक हेल्पलाइन और एक हजार लोगों का नियंत्रण कक्ष स्थापित करे ताकि विभिन्न इलाकों में फंसे प्रवासी मजदूरों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों से उनकी बात हुयी है, इससे साफ है कि अब उनके लिये खुद को बचा पाना भी मुश्किल हो रहा है।

गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर डरे हुये हैं और राशन एवं पैसा खत्म हो जाने के कारण वे अपने घर वापस आना चाहते हैं। गांधी, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राजस्थान में कोटा से छात्रों को तो उनके घर वापस पहुंचा रही है। ये मजदूर भी हमारे अपने ही लोग हैं। उनके पास अब खाने को भी कुछ नहीं बचा है।

इसलिये उनकी मदद करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन लागू होने के बाद दिल्ली और मुंबई सहित अन्य महानगरों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर अपने घरों तक नहीं पहुंच सके और बीच रास्ते में ही पुलिस द्वारा रोक दिये जाने के कारण फंस गये हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनप्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में योगी सरकार लाएगी 20,000 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट, 15 दिसंबर हो सकता है शुरू

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारत'संचार साथी' ऐप को प्रियंका गांधी ने बताया जासूसी ऐप, बोलीं- "देश को तानाशाही में बदलने की कोशिश"

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा